Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
हिमाचल Trending

हिमाचल के लिए 5जी सेवा का शुभारंभ

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में जियो कंपनी की 5जी सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा संचार के क्षेत्र में प्रदेश के लिए मील पत्थर साबित होगी क्योंकि वर्तमान में प्रदेश का हर तीसरा व्यक्ति इंटरनेट सेवा का उपयोग कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 5जी सेवा का विस्तार प्रदेश की संचार अधोसंरचना को सुदृढ़ करेगा। इससे विशेषकर विद्यार्थियों, उद्यमियों व पेशेवरों को बेहतर संचार सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में अधिकाधिक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम जी के समय में शुरू की गई लैंडलाईन सेवाओं के पश्चात दूरसंचार क्षेत्र में 2जी सेवा से लेकर अब तक अभूतपूर्व परिवर्तन आए हैं।
ठाकुर सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार की पर्यटन, स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि और शिक्षा क्षेत्र से संबंधित फ्लैगशिप परियोजनाओं को गति प्रदान करने में 5जी तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दूरसंचार क्षेत्र में आई क्रांति स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सरकार शिक्षा क्षेत्र में भी आवश्यक परिवर्तन कर रही है। अगले शैक्षणिक स्तर से तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों में रोबोटिक्स, ब्लाॅक चेन तकनीक, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग-डाटा साईंस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग जैसे पाठ्यक्रम आरंभ किए जाएंगे जिससे युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे।
कोरोना महामारी के दौरान इंटरनेट सेवाओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अनुभव प्रदान किए तथा उनकी सीखने की क्षमताओं को भी बढ़ाया। वर्तमान में आॅनलाइन प्लेटफाॅर्म विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने का अभिन्न अंग बन गया है।
मुख्यमंत्री ने कंपनी को जिला मुख्यालय स्तर पर भी 5जी अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए कहा ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।कंपनी प्रथम चरण में शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर और नादौन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 5जी सेवाएं और इस वर्ष के अंत तक अन्य शहरों में भी 5जी सेवाएं उपलब्ध करवाएगी।