Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
“विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई
हरियाणा Trending

हिसार से अप्रैल में शुरू होगी विभिन्न शहरों के लिए हवाई यात्रा सुविधा

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

हिसार एयरपोर्ट से इसी साल अप्रैल में देश के विभिन्न खास शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी, इस संबंध में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एलिनेस-एयर कंपनी के अधिकारियों के साथ विस्तार से बातचीत हुई है, जल्द ही इस कंपनी के साथ एमओयू किया जाएगा।
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश में यह एयर कनेक्टिविटी ” स्टेट वीजीएफ (वायबल गैप फंडिंग) ” के कांसेप्ट पर होगी ताकि यात्रियों को ज्यादा किराया न देना पड़े। उन्होंने बताया कि फ़िलहाल हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और कुल्लू के रूट पर 70 सीटर हवाओ जहाज चलाने का विचार है। शुरू होने के 90 दिन बाद रूट्स की पुनः समीक्षा की जाएगी और यात्रियों की डिमांड के अनुसार लखनऊ, वाराणसी, अम्बाला समेत अन्य शहरों के लिए भी हिसार से हवाई जहाज़ चलाया जाएगा।
डिप्टी सीएम ने बताया कि हिसार से एयर कनेक्टिविटी होने के बाद वहां पर डिफेन्स एवं अन्य उद्योग धंधे बढ़ जाएंगे जो कि प्रदेश में राजस्व का बहुत बड़ा स्रोत बन जाएगा।