Thursday, 14 May 2026
Breaking News
सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हिमाचल के एंटी चिट्टा मॉडल से सीखेंगे बाकी राज्य स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
हिमाचल Trending

‘शताब्दी कला उत्सव’ का आयोजन 18 से 22 अक्तूबर तक

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की कला, साहित्य व संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा ‘अभिव्यक्ति संस्था’ के सहयोग से 18 से 22 अक्तूबर तक शिमला के गेयटी परिसर में कला के मर्मज्ञ श्री एच.सी.राय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से ‘शताब्दी कला उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। उनकी बेटी अमला राय द्वारा ‘अभिव्यक्ति’ संस्था के माध्यम से श्री एच सी राय को हिमाचल की कलात्मक विरासत के पथ प्रदर्शक के रूप में स्मरण किये जाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विभाग के निदेशक डाॅ. पंकज ललित ने बताया कि हिमाचल के कलात्मक परिदृश्य पर श्री राय का उल्लेखनीय योगदान रहा है । उनके योगदान ने उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार से प्रतिष्ठित ‘सरदार सोभा सिंह कला सम्मान’ दिलाया। इसके अलावा, उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय, शिमला और हिमाचल प्रदेश काॅलेज आॅफ आटर््स के संस्थापक प्राचार्य के रूप में कार्य किया। एच.सी.राय उत्सव के दौरान कला कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी जिसमें इच्छुक कलाकारों को अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कला की बारीकियों को समझने के लिए मंच मिलेगा। बच्चों की कला कार्यशाला और प्रतियोगिता में युवा पीढ़ी के बीच रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों के लिए एक विशेष कला कार्यशाला और प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ‘दृष्य-श्रव्य प्रदर्शन’ में एक प्रस्तुति दी जाएगी जो दर्शकों को राय की कलात्मकता की गहराई से वाकिफ़ करवाएगी। ‘संवाद सत्र’ में कलाकारों शिक्षकों और सांस्कृतिक पारखी लोगों के साथ संवाद किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नाटक प्रदर्शन उत्सव का समापन एक मनोरम नाटक प्रदर्शन के साथ होगा ।
‘एच.सी.राय शताब्दी कला उत्सव’ की सबसे महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय विशेषता श्री एच.सी.राय की 300 से अधिक उत्कृष्ट कला कृतियों की भव्य प्रदर्शनी होगी। कलाकृतियां गेयटी परिसर के टैवर्नहाॅल और ललित कला अकादमी आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की जाएंगी जो इस कलात्मक प्रतिभा की झलक पेश करेंगी जिसने अपने छात्रों, कला दिग्गजों और निश्चित रूप से हिमाचल के कलाकारों पर एक अमिट छाप छोड़ी है।
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए अमला राय 98211- 04160 तथा ंइपअलंाजपंतजबनसजनतम/हउंपसण्बवउण् सम्पर्क कर सकते हैं।
अभिव्यक्ति संस्था एक अग्रणी सांस्कृतिक और कलात्मक संगठन है जो हिमाचल में कला और संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित है।