Friday, 14 August 2026
Breaking News
​ 'अ रिदम ऑफ डांस एकेडमी' खरड़ ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव कमलजीत कौर बनीं भारतीय जन मोर्चा पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की प्रदेश सचिव तीज उत्सव का भव्य आयोजन, तीज क्वीन 2026 बनी जैस्मिन कौर संधू सावन माह के पावन अवसर पर शिव मंदिर, सेक्टर 39-डी में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल ब्रिटिश हाई कमीशन का संदेश: वीजा धोखाधड़ी से बचें, सुरक्षित रास्ता अपनाएं छात्रों के मुख्य न्यायाधीश का विरोध के मायने श्री नंद लाल सिलीवाल की रसम पगड़ी और प्रार्थना सभा 12 अगस्त को फाजिल्का में "तीज मुटियारां दी" का 14 अगस्त को पंचकूला में होगा भव्य आयोजन शहीद उधम सिंह क्लब ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान शुरू किया भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री- नायब सिंह सैनी
राष्ट्रीय Trending

5जी रोल-आउट सुविधा हेतु आवेदन का नोटिस जारी

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
भारत अब देश में 5जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है।
5जी के रोल-आउट की सुविधा के लिए और मौजूदा दूरसंचार सेवाओं का विस्तार करने के लिए, दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू की है और 15 जून 2022 को इसके लिए नोटिस आमंत्रण आवेदन (एनआईए) जारी किया गया है।
नीलामी किए जा रहे स्पेक्ट्रम: 600 मेगाहर्ट्ज, 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज, 2500 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज़ बैंड में उपलब्ध सभी स्पेक्ट्रम इस नीलामी का हिस्सा हैं।
प्रौद्योगिकी: इस नीलामी के माध्यम से आवंटित स्पेक्ट्रम का उपयोग एक्सेस सर्विस लाइसेंस के दायरे में 5जी (आईएमटी–2020) या किसी अन्य तकनीक के लिए किया जा सकता है।
नीलामी की प्रक्रिया: यह नीलामी एक साथ कई दौर की आरोही (साईंमल्टेनियस मल्टीपल राउंड असेंडिंग- एसएमआरए) ई-नीलामी होगी।
कुल 72097.85 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी की गई है।
स्पेक्ट्रम की अवधि : इसके स्पेक्ट्रम को बीस (20) वर्षों की अवधि के लिए सौंपा जाएगा।
सफल बोलीदाताओं को 7.2% की ब्याज दर पर सकल वर्तमान मूल्य (नेट प्रेजेंट वैल्यू – एनपीवी) की विधिवत रक्षा करते हुए 20 समान वार्षिक किश्‍तों में भुगतान करने की अनुमति दी जाएगी।
इस नीलामी के माध्यम से प्राप्त स्पेक्ट्रम को कम से कम दस साल की अवधि के बाद ही सरेंडर किया जा सकता है।
स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क: इस नीलामी में प्राप्त स्पेक्ट्रम के लिए कोई स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क (एसयूसी) नहीं होगा।
एक सफल बोलीदाता के लिए वित्तीय बैंक गारंटी (एफबीजी) और कार्य निष्पादन बैंक गारंटी (पीबीजी) जमा करने की आवश्यकता को समाप्त कर दिया गया है।
लाइसेंसधारी इस नीलामी के माध्यम से प्राप्त स्पेक्ट्रम का उपयोग करके उद्योगों के लिए पृथक कैप्टिव गैर-सार्वजनिक नेटवर्क स्थापित कर सकते हैं।
अन्य बातों के साथ-साथ, आरक्षित मूल्य, पूर्व-योग्यता शर्तों, बयाना राशि जमा (ईएमडी), नीलामी नियम आदि सहित स्पेक्ट्रम नीलामी का और विवरण और उपरोक्त पर अन्य नियम और शर्तें एनआईए में निर्दिष्ट हैं जिन्हें डीओटी वेबसाइट पर देखा जा सकता है।