Monday, 27 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

1000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में हवलदार गिरफ़्तार

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
राज्य में से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए चलाई मुहिम के दौरान विजीलैंस ब्यूरो पंजाब की तरफ से पुलिस चौकी वर्धमान, बठिंडा में तैनात हैड कांस्टेबल (नंबर 1320/ बठिंडा) को 1000 रुपए रिश्वत लेने के दोष के तहत गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम हवलदार विनोद कुमार को कुलदीप सिंह निवासी गाँव बुलाडेवाला, जि़ला बठिंडा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने स्टेट एंटी कुरप्पशन हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई शिकायत में दोष लगाया था कि उक्त हवलदार ने उसके दोस्त जगीर सिंह निवासी नरूआना रोड, बठिंडा को वर्धमान पुलिस चौकी की पुलिस हिरासत में से छुड़वाने के बदले 1000 रुपए की रिश्वत ली है।
उसने शिकायत में बताया है कि विनोद कुमार ने जगीर सिंह को रिहा करने के लिए पहले 5000 रुपए की माँग की थी परन्तु सौदा 1000 रुपए में तय हुआ था।
शिकायत के तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने हवलदार विनोद कुमार को रिश्वतखोरी के दोष के तहत गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्धी दोषी पुलिस मुलाज़ीम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में एफ. आई. आर नंबर 07 तारीख़ 18- 08- 2022 के अधीन भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।