Saturday, 10 October 2026
Breaking News
पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
हिमाचल Trending

1.10 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण पकड़े

Read in:Hindi

हमीरपुर, फेस2न्यूज:
वस्तु एवं सेवा कर चोरी के मामलों के निरीक्षण के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान गत दिवस हमीरपुर में लगभग 1.10 करोड़ रुपए के करीब 2 किलोग्राम सोने के आभूषण पकड़े गए। जानकारी आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी युनुस ने एक प्रेस वक्तव्य में दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा शिमला में एक संदिग्ध तम्बाकू डीलर का भी जीएसटी कर चोरी के मामले में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि इस डीलर द्वारा सिगरेट के कुछेक ब्रांड उपयुक्त दस्तावेजों के बगैर खरीदे गए थे।
आयुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा जीएसटी में टाल-मटोल अथवा कर चोरी के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि इस तरह के मामलों में कमी लाते हुए अधिकतम राजस्व संग्रह किया जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग विशेष तौर पर सोने एवं तम्बाकू पर जीएसटी कर चोरी के मामलों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सोने एवं चांदी पर जीएसटी की न्यूनतम दर 3 प्रतिशत है जबकि तम्बाकू पर जीएसटी की दर विभिन्न उप-करों सहित 188 प्रतिशत तक है। उन्होंने कहा कि हालांकि सोने एवं चांदी पर जीएसटी की दर न्यूनतम है परंतु इसकी कीमत अधिक होने के कारण कर चोरों को इससे बड़े स्तर पर मुनाफा हो रहा है। इसी प्रकार जीएसटी की उच्चतम दरों के कारण तम्बाकू उत्पादों पर कर चोरी से भी काफी लाभ होता है। ऐसे में विभाग कर चोरी की लिहाज से इन दोनों पर ही विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभाग ने माल ढुलाई में वस्तु एवं सेवा कर प्रावधानों के उल्लघंन से सम्बंधित विभिन्न मामलों में 8 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया है।

0 Comments