Tuesday, 26 May 2026
Breaking News
भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान जेल में जन्मे भारतीय बालक का मनाया 58वां जन्म दिन जिला बरनाला के 1 निगम और 3 नप चुनावी उम्मीदवारों की किस्मत बक्से में हो जाएगी बंद सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान रक्तरंजित दौर के बाद नॉर्थईस्ट में थमी पत्रकार हत्याएँ बीएसएफ ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन तीन दिवसीय वार्षिक 17वां उर्स मेला दरगाह शरीफ बाकरपुर 27 मई से "कॉकरोच" का "इंटरनेशनल कनेक्शन" हिमाचल ​के राज्यपाल  ने भाखड़ा बांध का दौरा किया, बिजली उत्पादन के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की सांसद साहनी ने पंजाब पर बढ़ते कर्ज, लंबित डीए एवं कॉलेजों को ग्रांट-इन-एड जारी न होने पर चिंता जताई 'कॉकरोच जनता पार्टी' का गठन, बधाई
चंडीगढ़ Trending

माता वैष्णो देवी सेवा दल द्वारा 16वीं माता वैष्णो देवी यात्रा का आयोजन

Read in:Hindi

जै माता दी के जयकारों के बीच अरुण सूद ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया

(MOREPIC1)  (MOREPIC2)  चण्डीगढ़ : हर साल की तरह इस साल भी माता वैष्णो देवी सेवा दल, चण्डीगढ़ द्वारा 16वीं माता वैष्णो देवी यात्रा का आयोजन किया गया। सेक्टर 49 से इस यात्रा को माता के जयकारों के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्टी अध्यक्ष अरुण सूद ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

संस्था के पदाधिकारियों चिराग अग्रवाल, विकास गुप्ता, रमन गुप्ता व राजीव सहदेव ने बताया कि अब तक 6000 से अधिक यात्री इस यात्रा का लाभ उठा चुके हैं। यह क्रम एक बस से शुरू किया गया था, और हर साल एक बस बढ़ाते रहे। इस साल 13 बसों में 750 यात्री इस सेवा के जरिए माता के दर्शनों को गए हैं।

उन्होंने बताया कि माता वैष्णो देवी सेवा दल अपने खर्चे पर सभी यात्रियों के जाने, खाने और रहने का सारा प्रबंध करता है। कटरा में रहने का प्रबंध बहुत ही भव्य होता है। पंडाल में कन्या पूजन और शाम को दो घंटे माता जी का गुणगान पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से किया जाता है।