Saturday, 19 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
हिमाचल Trending

एसजेवीएन के कार्पोरेट के कार्यालयों के रक्‍तदान शिविरों में 179 यूनिट रक्तदान एकत्रित

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/ शिमला

एसजेवीएन ने आईजीएमसी ब्लड बैंक, शिमला के सहयोग से आज निगम मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वी. शंकरनारायणन, कार्यकारी निदेशक, डी. दास, कार्यकारी निदेशक तथा शैलेन्‍द्र सिंह, मुख्‍य महाप्रबंधक द्वारा किया गया। आज के शिविर में कारपोरेट कार्यालय में गत वर्ष बनाए गए 168 यूनिट्स के रिकार्ड की तुलना में 179 यूनिट्स एकत्र‍ित किए गए।

नन्‍द लाल शर्मा, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने इस अवसर पर कहा कि आईजीएमसी ब्लड बैंक, शिमला के सहयोग से एसजेवीएन ने समुदाय की सेवा करने की दृढ़ प्रतिबद्धता में आज कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह रक्तदान शिविर शिमला एवं निकटवर्ती विभिन्न अस्पतालों के रोगियों के लिए ब्‍लड की आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए उपयोगी साबित होगा।(SUBHEAD)

नन्‍द लाल शर्मा ने आगे कहा कि एसजेवीएन समाज की बेहतरी में योगदान देने के लिए विभिन्न कल्याणकारी उपायों को अपना रहा है। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह एसजेवीनाइट्स समाज में परोपकारी सहयोग देने में अग्रणी रहे हैं और उन्होंने इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्‍या में भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कर्मचारियों तथा उनके परिजनों, सतलुज लेडीज क्लब, शिमला और संविदारत कर्मियों ने 179 यूनिट्स रक्‍तदान किया, जिन्होंने इस जीवनदायक रक्‍तदान शिविर में स्वेच्छा से भाग लिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान एसजेवीएन के विभिन्न कार्यालयों एवं परियोजनाओं द्वारा आयोजित रक्‍तदान शिविरों में 789 यूनिट्स रक्‍तदान किया गया।

रक्‍तदाताओं के महान प्रयासों को मान्‍यता देने एवं उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना करने के लिए एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रक्‍तदाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

डॉ. अपूर्वा चौहान ने ब्लड बैंक, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला की टीम के साथ एसजेवीएन के स्वयंसेवकों की सहायता से रक्‍तदान शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।