Monday, 27 July 2026
Breaking News
गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय
राष्ट्रीय Trending

210 ग्राम गांजा बरामद, महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
रोहिणी जिले के नारकोटिक्स दस्ते ने एक महिला ड्रग पेडलर शांति @ चिकनी पत्नी बबलू @ भावी चंद निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर 24, रोहिणी, दिल्ली, उम्र -42 वर्ष की गिरफ्तारी की है और उसके पास से 210 ग्राम गांजा बरामद किया है।
रोहिणी जिले के विशेष स्टाफ और नारकोटिक्स दस्ते को सड़क अपराध और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जानकारी विकसित करने और रोहिणी जिले में ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का कार्य सौंपा गया था। जिसके तहत नारकोटिक्स की टीम को मुखबिर द्वारा रोहिणी जिले के बुद्ध विहार इलाके में गांजा बिकने की सूचना मिली थी। कार्यवाई करते हुए, एसीपी ऑपरेशन रोहिणी जिले की देखरेख में इंस्पेक्टर नारकोटिक्स के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमे एसआई उमेश पाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी उमेश और डब्ल्यू/सीटी नीरज शामिल थे। टीम ने एक महिला ड्रग पेडलर शांति @ चिकनी पत्नी बबलू @ भावी चंद निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर 24, रोगिनी, दिल्ली, उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार किया और उसके पास से 210 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे उसने बिक्री के लिए रखा था। तत्पश्चात, थाना बुध विहार में FIR No.19/2023 धारा 20/61/85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच दौरान पता चला की शांति पहले Excise Act के 6 मामलों में संलिप्त रह चुकी है।