Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

25,000 रुपए रिश्वत लेने के पनसप आरोप में इंस्पेक्टर गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान बरनाला में तैनात पनसप के इंस्पेक्टर रमन गौड़ को 25000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है। उधर एक अन्य मामले में गाँव अजनौदा खुर्द, पटियाला की पूर्व सरपंच को पंचायती फंडों में 5.70 लाख रुपए की हेराफेरी करने के दोष अधीन गिरफ़्तार कर लिया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में दर्ज एफआईआर नंबर 25/21 की पड़ताल के दौरान उक्त इंस्पेक्टर पनसप को मुलजिम के तौर पर नामज़द किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि उस पर दोष हैं कि उसने पनसप के एक अन्य इंस्पेक्टर पुखराज सिंगला के साथ मिलकर एक आढ़तिये के पास से उसके बिलों की अदायगी करने के लिए 25,000 रुपए की रिश्वत ली थी। इस मामले में पुखराज सिंगला को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। विजीलैंस टीम ने तलाशी के दौरान रमन गौड़ के पास से 3.40 लाख रुपए की रकम बरामद की है। इस मामले की आगे जांच जारी है।  (SUBHEAD)
प्रवक्ता ने आगे बताया कि एक अन्य केस में विजीलैंस ब्यूरो पटियाला रेंज ने गाँव अजनौदा खुर्द, ज़िला पटियाला की पूर्व सरपंच सुखविन्दर कौर को उसके कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत के फंडों में 5.70 लाख रुपए के गबन के दोषों के अंतर्गत गिरफ़्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे जांच जारी है।

0 Comments