ENGLISH HINDI Saturday, April 19, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
जवान सीमाओं की सुरक्षा अपने जीवन का स्वर्ण काल देकर करते हैं: गृह मंत्री अमित शाहअग्रोहाधाम के प्राचीन टीले की खुदाई का कार्य का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्गराकेश शर्मा भाजपा के शहीद भगत सिंह जिले के सचिव नियुक्तपूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स टाउनशिप, मोहाली में लिफ्ट गिरने से महिला हुई गंभीर चोटिलगवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के वित्तीय साक्षरता क्लब ने फिनक्विज 2025 का किया आयोजन विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग , जिसमें पूरे देश से 850 से अधिक टीमों के 11500 युवाओं ने भाग लिया मोहिनी दीदी बनीं ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की मुख्य प्रशासिका48वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी : 14 अप्रैल को क्रिकेट मैच टीडीएल स्टेडियम, पंचकूला और बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड, कैंबवाला, चंडीगढ़ और चंडीगढ़ ट्राई सिटी ग्राउंड में होंगे
कविताएँ

पापा को कभी थकते नहीं देखा

June 17, 2018 02:42 PM

-शिखा शर्मा

ज़िन्दगी में एक करिश्मा देखा
जमीं पर ज़िम्मेदारियों का फरिश्ता देखा
डालो उस पर जितना बोझ
कभी मुंह मोड़ते नहीं देखा

जेब होती कभी उसकी खाली तो भी
खाली कभी थाली नहीं होती
भूखे पेट न कभी सोने देता
चैन की नींद कभी सोते नहीं देखा

ख्वाइशों को पूरा करते देखा
फौलादी कन्धों को झुकते देखा
जख्म हों लाख फिर भी 
दर्द से कभी कराहते नहीं देखा

परेशानियों का सैलाब सा बहता
मजबूरियों में मौन रहते देखा
दिल में लाख उछलता हो समंदर
आंखों में कभी आंसू छलकते नहीं देखा

है प्यार दिल में बेशुमार
मां की तरह दुलार करते नहीं देखा
देखा सौ बार चिल्लाते हुए
हज़ार बार गुस्सा पीते हुए देखा

हर सुबह भागते हुए देखा
हर शाम भीगते हुए देखा
मैनें हर सांझ सूरज को ढलते देखा
पापा को कभी थकते नहीं देखा

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें