Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

'हेयर एन पॉलिश' सैलून एवं अकादमी खोली

Read in:Hindi
(MOREPIC1)आर के शर्मा/चंडीगढ़  
पीएमयू क्वालिफाइड तथा स्किन स्पेशलिस्ट अंशिका बजाज तथा मेकअप आर्टिस्ट दीक्षा बजाज की ओर से  चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 34 मार्केट में  'हेयर एन पॉलिश' नाम से एक सैलून  एवं अकादमी खोली गई।
इस सैलून एवं अकादमी की विशेषता यह है कि यहां परमानेंट मेकअप की सुविधा भी शुरू की है। ट्राइसिटी में यह पहला सैलून है जहां यह सुविधा उपलब्ध  है। इस सैलून एवं अकादमी का उद्घाटन चंडीगढ़ शहर की मेयर सरबजीत  कौर ढिल्लों ने किया। इस मौके पर सैलून की संचालिका अंशिका बजाज ने बताया कि वह  पीएमयू क्वालिफाइड है और मेकअप आर्टिस्ट है और उनके यहां परमानेंट आईब्रो के लिए माइक्रोब्लैडिंग तकनीक की सुविधा भी दी जाएगी, जो चंडीगढ़ ट्राइसिटी में अपनी तरह का पहला सैलून है।
सैलून की दीक्षा बजाज, जो मेकअप एक्सपर्ट है, ने बताया कि उनके यहां सैलून की तमाम सुविधाओं के साथ-साथ अकादमी भी खोली गई है। उन्होंने बताया कि सैलून के उद्घाटन के अवसर पर यहां दी जाने वाली सेवाओं पर  आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर पहुंची शहर की मेयर सरबजीत कौर ने सैलून में विशेषज्ञों की देखरेख में दी जा रही सुविधाओं की सराहना की। 
उद्घाटन के मौके पर चंडीगढ़ नगर निगम की पूर्व पार्षद हीरा नेगी और रविंदर कौर गुजराल भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए और उन्होंने सलून में दी जा रही सुविधाओं की सराहना की।
0 Comments