Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
“विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई
हरियाणा Trending

4 करोड़ 14 लाख रुपए से भी अधिक धनराशि को बचाया गया साइबर फ्रॉड से

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस के साइबर हेल्पलाइन टीम के समर्पित प्रयासों ने ठोस परिणाम देना शुरू कर दिया है। सितंबर माह में साइबर हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त 6247 शिकायतों का तत्परता से निवारण करते हुए 4 करोड 14 लाख ,15 हज़ार 82 रुपए से अधिक की राशि का फ्रॉड होने से बचाया गया जोकि इस वर्ष का रिकॉर्ड आंकड़ा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि साइबर फ्रॉड संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही हेल्पलाइन नंबर-1930 पर मैन पावर को बढ़ाया गया है ताकि 'गोल्डन ऑवर' अर्थात जिस समय अवधि के दौरान रुपया होल्ड करने की संभावनाएं अधिक होती है, में कार्रवाई करते हुए लोगों की जमा पूंजी को साइबर फ्रॉड से बचाया जा सके। इसके अलावा, पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में निजी बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्य योजना तैयार की गई ताकि बैंककर्मियों तथा साइबर हेल्पलाइन की टीम एकजुटता से प्रयास करते हुए त्वरित कार्यवाही कर सके।
उन्होंने बताया कि इससे पहले अगस्त के महीने में साइबर हेल्पलाइन पर 6064 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिन पर कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा 3 करोड़ 78 लाख 98 हज़ार 420 का फ्रॉड होने से बचाया गया। इसी प्रकार , अगस्त माह की अपेक्षा सितंबर माह में 35 लाख रुपए की राशि को अतिरिक्त होल्ड किया गया।
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि साइबर अपराध को रोकने के लिए जरूरी है कि हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इसे बैंक के नोडल अधिकारियों के पास भेजा जाए और संबंधित बैंक के अधिकारी भी इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए बैंक में ट्रांसफर की गई धनराशि को फ्रीज कर दे । इस प्रक्रिया को जितनी जल्दी पूरा किया जाता है फ्रॉड की गई धनराशि को उतनी ही जल्दी होल्ड किया जा सकता है।
हेल्पलाइन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में एचडीएफसी बैंककर्मियों की टीम द्वारा साइबर हेल्पलाइन के कार्यालय का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से होने वाली कार्य प्रणाली को विस्तार से समझा।