Monday, 27 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

48 बोतल शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पुलिस ने बलटाना के हर मिलाप नगर रेलवे फाटक के नजदीक नाकेबंदी कर मोटरसाइकल चालक से 48 बोतल शराब बरामद की है। जिसके खिलाफ पुलिस ने 61-1-14 एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान लखवीर सिंह निवासी नड़ियाली थाना सोहना जिला मोहाली के रूप में हुई है। जो चंडिगढ़ से सस्ते भाव में शराब लाकर आसपास के इलाकों में महंगे भाव में बेचता था। जांच अधिकारी ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ हर मिलाप नगर रखे रेलवे फाटक पर नाकेबंदी दौरान मौजूद थे। चंडीगढ़ की ओर से एक युवक बाइक पर आ रहा था जो पुलिस को देखकर मुड़ने लगा तो पुलिस पार्टी ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और बाइक पर पीछे रखे बैग की तलाशी ली तो बैग में से 48 बोतल देसी शराब मार्का मसालेदार फॉर सेल इन चंडीगढ़ बरामद हुई। जिसके आधार पर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एकसाइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।