Saturday, 21 November 2026
Breaking News
इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ 
खेल Trending

छठा स्वर्गीय रमा अत्रे मेमोरियल एक दिवसीय महिला (सीनियर) क्रिकेट टूर्नामेंट 13 जनवरी से

Read in:Hindi

फेस2न्यूज / पंचकुला

स्वर्गीय रमा अत्रे मेमोरियल महिला (सीनियर) एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा संस्करण 13 जनवरी से 19 जनवरी, 2026 तक मोहाली, पंचकूला और चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

छठे संस्करण के महिला, सीनियर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन सचिव श्री सुशील कपूर के अनुसार, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन और यूनियन टेरिटरी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की 6 टीमें भाग ले सकती हैं।

टूर्नामेंट के सभी मैच सफेद क्रिकेट गेंदों और रंगीन ड्रेस के साथ 50 ओवर के खेल होंगे। इस टूर्नामेंट में बीससीआई राज्य स्तरीय अंपायर और अधिकारी तैनात किए जाएंगे। कुल छह भाग लेने वाली टीमों को 2 पूल में बांटा जाएगा। लीग मैचों के बाद प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।यह जानकारी श्री सुशील कपूर, आयोजन सचिव ने मीडिया के साथ साझा की।

0 Comments