Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
चंडीगढ़ Trending

आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ: संडे कार बज़ार डीलरों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन कर देश के शहीदों को किया सलाम

Read in:Hindi

(MOREPIC1)आर के शर्मा/चंडीगढ़ 

चंडीगढ़ कर बज़ार डीलर्स एसोसिएशन की ओर से आज यहां मनी माजरा स्थित संडे कार बज़ार में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के जश्न को समर्पित सूद बिरादरी की ओर से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने किया और इस मौके पर शहर की महापौर सरबजीत कौर भी विशेष तौर पर शामिल हुई।

तिरंगा यात्रा कार बज़ार से शुरू होकर सेक्टर की मार्कीट और अन्य इलाकों से होती हुई वापिस कार बज़ार पहुंची। देश की शान तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देश भक्ति के तरानों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन कुमार, चेयरमैन अमरीक सिंह, महासचिव एसके सूद, उपाध्यक्ष विशाल वालिया, संयक्त सचिव अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों और मेंबरों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

0 Comments