Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
पंजाब Trending

आम आदमी पार्टी को दिखाया सिमरनजीत सिंह मान ने आईना, भाजपा की पिछले चुनावों में मतगणना के मुताबिक हुई बढ़त

Read in:Hindi

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान 5822 मतों से विजयी, शिअद अ के सिमरनजीत सिंह मान को 708448 मिले मत और गुरमेल सिंह को मिले 253154 मत। 

(MOREPIC1)बरनाला (अखिलेश बंसल )

संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने 708,448 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को 5822 मतों से पराजित कर दिया है। इसके साथ ही शिरोमणि अकाली दल बादल, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और अन्य प्रतिद्वंद्वियों को भी बड़ी शिकस्त दी है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह, जिनके बारे में विभिन्न सोशल मीडिया पर कहा गया था कि उनके चुनावी प्रचार पर सबसे ज्यादा खर्च हुआ है, सरपंच से लेकर संसद तक की बात करने वाले आम आदमी पार्टी को शहरों और गांवों में लगाए गए फ्लेक्स पोस्टर कोई उत्साह नहीं दिखा सके।(SUBHEAD)

बता दें कि आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को 247332 वोट मिले हैं, कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 79668 वोट मिले और भाजपा के केवल सिंह ढिल्लों को 66298 वोट मिले और अकाली दल बादल की उम्मीदवार बीबी कमलदीप कौर राजोआना को 44428 वोट मिले. 2471 वोट रिजेक्ट हुए हैं।

आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र धुरी और गांव सतोज से भी हार गए हैं। यह साबित हो गया है कि आम आदमी पार्टी का ग्राफ तीन महीने में नीचे गिरा है। संगरूर के उपचुनाव ने निर्वाचन क्षेत्र के नौ विधायक, तीन कैबिनेट मंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री को उनकी औकात दिखा दी है कि आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाकर राज्य के लोगों ने कितनी बड़ी गलती की थी।

यहां यह भी वर्नणनीय है कि भारतीय जनता पार्टी जिसकी इस चुनाव से पहले वोटिंग संख्या काफी कम रही थी अब पहले से हालत सुधरी है और पांचवें से चौथे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी पहुंच चुकी है।

मान की जीत पर जिला बरनाला में जशन

सिमरनजीत सिंह मान की हुई जीत को लेकर भले ही शहरी क्षेत्र में खुशी का माहौल ज्यादा नहीं है लेकिन धनोला, महलकलां, भदौड़ और अन्य देहाती क्षेत्रों में खुशी का आलम है, लड्डू मिठाइयां बांटे जा रहे हैं, एक दूसरे के गले मिलकर लोग सिमरन सिंह मान की जीत का जश्न मना रहे हैं।