Friday, 17 April 2026
Breaking News
हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन
पंजाब Trending

उत्कर्ष ग्लोबल फाउंडेशन ने सिंगल प्लास्टिक यूज को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)नेहा वर्मा/मोहाली

उत्कर्ष ग्लोबल फाउंडेशन ने सिंगल प्लास्टिक यूज को लेकर जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें दमनदीप कौर, संयुक्त आयुक्त नगर निगम मोहाली, गुरशरण सिंह पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड , गुरहरमिंदर सिंह पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग, पंजाब और स्वच्छ भारत मिशन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि किस तरह भयानक पॉलीथिन का हमारी पृथ्वी पर कुप्रभाव पड़ रहा है, को जानना अति आवश्यक है।

पंजाब सरकार ने जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाकर एक बहुत अच्छा फैसला लिया है, लेकिन अभी भी सब्जी मंडियों में वेंडर और दुकानदार पॉलीथिन का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। इस समस्या से निपटना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है।(SUBHEAD)

उत्कर्ष ग्लोबल फाउंडेशन ने पंजाब सरकार के साथ मिलकर आम लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है ताकि इस पॉलीथिन के इस्तेमाल को पूरी तरह दरकिनार कर अच्छा वातावरण मिल सके

एक हजार कपड़े के थैले का लक्ष्य पूरा

फाउंडेशन ने 1000 कपड़े के थैले लोगों के बीच बांटने का जागरूकता कार्यक्रम पूरा कर लिया है ताकि लोगों का रूझान पॉलीथीन के इस्तेमाल से हट सके और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।