Tuesday, 14 July 2026
Breaking News
38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले" एक लावारिस सड़क "एक पेड़ – एक जिम्मेदारी, एक बेहतर कल की तैयारी" नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूरः मुख्यमंत्री गढ़वाल महिला विकास संगठन चंडीगढ़ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित सिंगिंग सोल’स द्वारा संगीतमय कार्यक्रम मेमरीज़ ऑफ रफ़ी साहेब आयोजित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना पीर मुच्छल्ला में एल'मोरा ज्वेलर्स ने खोला का आधुनिक शोरूम  भारतीय जीवन बीमा निगम की दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 15 जुलाई से
खेल Trending

सिख मार्शल आर्ट 'गतका' पर वर्कशॉप 28 जनवरी को लुधियाना में

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/लुधियाना 

खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, सिविल लाइंस, लुधियाना की और से देश के सबसे पुराने पंजीकृत गतका संगठन, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से 28 जनवरी को कॉलेज ऑडिटोरियम में सिख मार्शल आर्ट 'गतका' पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष एवं इस कार्यशाला के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनदीप कौर और सह-कोऑर्डिनेटर डॉ. नरिंदर कौर ने वाताया कि यह वर्कशाप फिजिकल एजुकेशन विभाग और हेरिटेज क्लब द्वारा प्रिंसिपल डॉ. मुक्ति गिल की अगुवाई में अजोयित की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब लुधियाना के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा अमृत इंडो कैनेडियन एकेडमी लदियां कलां लुधियाना के अध्यक्ष हरमिंदर सिंह चहल, नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, स्टेट अवार्डी, एसोसिएशन के नेशनल कोऑर्डिनेटर सिमरनजीत सिंह, एसोसिएशन के प्रशिक्षण और कोचिंग निदेशालय के निदेशक सुखदीप सिंह भी शोभा बढ़ाएंगे और गतका खेल के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे।

इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं, विशेष रूप से लड़कियों को आत्मरक्षा में कुशल वनाना, पारंपरिक खेल के बारे में जागरूक करना और उन्हें एक खेल के रूप में गतका कला को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।