Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
पंजाब Trending

इंतकाल के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने वाला पटवारी काबू

Read in:Hindi

फगवाड़ा, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान राजस्व हलका फगवाड़ा शहर, जि़ला कपूरथला में तैनात एक राजस्व पटवारी प्रवीन कुमार को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता रणवीर कौर, निवासी नहरू नगर, फगवाड़ा, जो अब सलोह, यू.के. में रह रही है, ने दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके पति की मौत के बाद मकान का इंतकाल करवाने और नाम की दुरुस्ती कराने के बदले 15,000 रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे हैं। उसने आगे बताया कि उक्त मुलजि़म पटवारी पहले ही उससे उक्त मंतव्य के लिए 25,000 रुपए ले चुका है और इसके द्वारा और अधिक पैसों की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि जालंधर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने इस शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की है और रिश्वत की रकम की माँग करने का दोषी पाए जाने के बाद उपरोक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।