Tuesday, 01 September 2026
Breaking News
‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन फाजिल्का का गठन, एडवोकेट परवीन धन्जू बने प्रधान किराए के मकान से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद, पुलिस को चकमा दे आरोपी पति-पत्नी फरार, छापेमारी जारी राम लीला की तैयारियों को लेकर श्री सेवा समिति रामलीला सभा की बैठक "तीयां सौण दीयां" का शानदार आयोजन  भारत-पाक सरहद के नजदीक वृक्षों पर पक्षियों के लिए दाना सहित घोंसले लगाये असम और मणिपुर में NRC का मुद्दा फिर गरमाया "अश्लीलता" का दायरा और परिभाषा बदलने की ज़रूरत श्री शिव मंदिर, सेक्टर-39 डी में दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ?
चर्चा Trending

किन्नर समाज ने गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा को हीरे जड़ित सोने का मुकुट चढ़ाया

Read in:Hindi

201 साधुओं के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया : वस्त्रादि व दक्षिणा देकर विदा किया

(MOREPIC1) (MOREPIC2) फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किन्नर समाज ने आज श्री साईं धाम, सेक्टर 29 में बाबा को सोने का हीरे जड़ित मुकुट भेंट किया। किन्नर समाज, धनास की बंटी महंत ने बताया कि 26.4 तोले का ये मुकुट को तैयार करने पर लगभग 18 लाख रूपये की लागत आयी है। बाबा को पूरे विधि-विधान से मुकुट पहनाया गया। बाबा को अर्पण करने से पहले मुकुट का मंदिर में पहले विधिपूर्वक पूजन किया गया।

मुकुट को तैयार करने वाले निप्पी ज्वेलर्स, सेक्टर 37 के मालिक अमित कपूर ने बताया कि उन्होंने साईं जी अर्पित किए जाने वाले मुकुट में अपना भी योगदान देते हुए इसकी बनवाई नहीं ली।(SUBHEAD)

इससे पूर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साईं मंदिर में विशेष तौर पर हरिद्वार से लाए गए गंगा जल से साईं बाबा की प्रतिमा का साईं भक्तों ने अपने हाथों से मंगल स्नान करवा कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला व प्रात: 5 बजे से ही मंदिर के बाहर वे कतारों में लग गए थे।

दोपहर को 201 साधुओं के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया व इन सभी को भोजन उपरांत वस्त्र व दक्षिणा भी भेंट स्वरूप दी गई। मंदिर कमेटी के मुताबिक आज दिन में तीन समय विशाल भंडारा बरताया गया, जिसमें अनेक प्रकार के व्यंजन परोसे गए।