Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत
पंजाब Trending

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने सनोली में 22.5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम का किया उद्घाटन

Read in:Hindi

4 एकड़ जमीन में बनने वाले प्लांट पर 60.49 करोड़ रुपए आएगी लागत

जगजीत सिंह कलेर/जीरकपुर 

शहर का नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए जीरकपुर नगर परिषद ने गांव सनौली में पड़ी करीब 4 एकड़ जमीन चिह्नित कर सीवरेज बोर्ड को जमीन सौंप दी है। जिसमें 60.49 करोड़ की लागत से 22.5 एमएलडी क्षमता का ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के काम का शिलान्यास कर उद्घाटन बुधवार को विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा किया गया। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने बताया जीरकपुर शहर की आबादी तेजी से बढ़ रही है जो कि अब 6 लाख के करीब पहुँच गई है जिससे सिंघपुरा में 17.5 एमएलडी क्षमता के लगे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर भार बढ़ रहा था और नई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जरूरत महसूस हो रही थी।

इस नए एसटीपी से शहर की आधी आबादी के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि नया एसटीपी एसबीआर (ऑक्सीजन प्रणाली) सिस्टम से चलेगा। इससे नाइट्रोजन खत्म करके यह ट्रीट पानी खेतों की सिंचाई के लिए भी यूज हो सकेगा। उन्होंने बताया किसके इलावा एअरपोर्ट रोड पर नए विकसित हो रहे इलाके के लिए शताबगढ़ गांव के नजदीक एक और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाना है।

(SUBHEAD)इस मौके विधायक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगवाई वाली पंजाब सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। हमने युवाओं को रोजगार दिया, 90 प्रतिशत घरों को मुफ़्त बिजली दी जा रही है, बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों के हालात सुधारे, स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए, लोगों के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए आम आदमी क्लिनिक बनाए, 43000 से अधिक लोगों को नौकरियां दी और सभी प्रकार के जनकल्याण के कार्यों में लगे हुए हैं।

रंधावा ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को कर्जमुक्त, प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान नीयत की कमी थी जिस कारण राज्य तरक्की में पिछड़ गया। रंधावा ने कहा कि अब राज्य सरकार पिछली सरकारों का पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब कर रही है।

0 Comments