Thursday, 28 May 2026
Breaking News
उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान जेल में जन्मे भारतीय बालक का मनाया 58वां जन्म दिन जिला बरनाला के 1 निगम और 3 नप चुनावी उम्मीदवारों की किस्मत बक्से में हो जाएगी बंद सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान रक्तरंजित दौर के बाद नॉर्थईस्ट में थमी पत्रकार हत्याएँ बीएसएफ ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन
एस्ट्रोलॉजी Trending

ज्योतिष सम्मेलन में कुंडली दिखाने उमड़े लोग, प्रख्यात ज्योतिषाचार्य नवदीप मदान सम्मनित

Read in:Hindi

दीपक सिंह/ पंचकुला/चंडीगढ़

सृष्टि ज्योतिष संस्थान और श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को निःशुल्क ज्योतिष सेमिनार कम सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सृष्टि ज्योतिष संस्थान के एमडी राजीव कुमार व संस्थापक आचार्य बीना शर्मा ने बताया कि हज़ारों की संख्या मे लोगों ने अपनी समस्याओं का समाधान लिया। कार्यक्रम में अपनी कुंडलियां दिखाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस कार्यक्रम में 125 से ज़्यादा ज्योतिषियों ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं।

मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट विनोद मित्तल ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी ज्योतिषाचार्यों को सम्मानित किया जबकि चैरिटेबल ट्रस्ट ग्रेन मार्केट एच सी गुप्ता ने कार्यक्रम के आयोजन को संभाला।

हर बार की तरह इस बार भी प्रख्यात ज्योतिषाचार्य नवदीप मदान को बतौर चीफ गेस्ट बुलाकर न केवल ज्योतिष ज्ञान के लिए अपितु समाज कल्याण के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। *एस्ट्रो मदान* के फाउंडर नवदीप मदान ने बताया कि उन्होंने इस ज्योतिष कैंप में लगभग 321 लोगों के हस्तरेखा का आकलन किया और उनके जीवन में चल रही उनकी समस्याओं को ज्योतिष ज्ञान की मदद से दूर करने के लिए उपाय बता कर उनका कल्याण किया।