Wednesday, 12 August 2026
Breaking News
ब्रिटिश हाई कमीशन का संदेश: वीजा धोखाधड़ी से बचें, सुरक्षित रास्ता अपनाएं छात्रों के मुख्य न्यायाधीश का विरोध के मायने श्री नंद लाल सिलीवाल की रसम पगड़ी और प्रार्थना सभा 12 अगस्त को फाजिल्का में "तीज मुटियारां दी" का 14 अगस्त को पंचकूला में होगा भव्य आयोजन शहीद उधम सिंह क्लब ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान शुरू किया भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री- नायब सिंह सैनी श्री हरि सिमरण सेवा समिति सेक्टर 45 में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिव्य गीता सत्संग के समापन दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का आशीर्वाद श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में मासिकनमोकार मंत्र एवं भक्तामर दीपार्चना का भव्य आयोजन गरिमा के रॉयल तीज समारोह में उमड़ा महिलाओं का उत्साह
हरियाणा Trending

माजरा गोगा माँड़ी में सजा भव्य जाहरवीर का दरबार: बृज मोहन भक्त

Read in:Hindi

कामना पूर्ण होने पर आसपास के अलावा दूर-दराज से आते हैं भक्तजन,  माजरा गोगा माँड़ी में गोगा नौवीं पर जाहरवीर गोगा महाराज का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से नगर कीर्तन सहित सेवादार बृज मोहन भक्त ने संगत सहित मनाया।

(MOREPIC1)  हरीश शर्मा/कालका

सेवक विरेंद्र सिंह सोनू ने बताया कि माजरा गोगा माँड़ी के सेवादार बृज मोहन भक्त द्वारा हर वर्ष की तरह भाद्रपद माह में बाबा जाहरवीर गोगा महाराज का जन्मोत्सव आसपास के गांव निवासियों द्वारा बड़ी धूमधाम से व नगर कीर्तन निकाल कर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि दूर-दराज के भक्त भी आते हैं, जिनकी मनोकामनाएँ पूर्ण होती है।

माजरा गोगा माँड़ी के सेवादार बृज मोहन भक्त ने बताया कि बाबा जाहरवीर गोगा महाराज का जन्म राजस्थान के बागड़ स्थान पर भादों माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी रात्रि को हुआ था। जिन्होंने दीन हीन मलीन व असहाय लोगों का सहारा ही नहीं बने बल्कि उनके कष्टों के मसीह भी बने, जिनका आज संसार गुणगान करता है। जिनका दरबार देश के हर जगह पर मौजूद हैं, और हर वर्ष गोगा नवमी को सजता है।

सेवादार बृज मोहन भक्त ने बताया कि उनका यह दरबार माजरा में 2000 में बनाया गया, जिस पर लोगों का अटूट विश्वास है। बाबा जाहरवीर के जन्मोत्सव पर यहाँ मेला लगता है, जहां से सभी मझभी भक्तों का ताँता लगता है। बाबा के दरबार से जिनकी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं, वह सपरिवार बाबा का झंडा व प्रसाद सहित गाते हुए आते हैं। यहाँ शाम को अखड़ा का भी आयोजन किया गया। जहां जीतने वालों को ईनाम देकर सम्मानित किया गया।रात्रि को बाबा जाहरवीर गोगा महाराज का दरबार लगाया जाता है, जिसमें दूर दराज से आए भक्त अपनी हाज़िरी लगाते हैं।

इस अवसर पर बाबा के सेवक अमर सिंह पिंजोर ने बताया कि लालडू से बाबा जाहरवीर गोगा महाराज के सेवादार गायक कमल व बक्शीश द्वारा बाबा के जन्मोत्सव से लेकर उनके जीवित भूसमाधी होने तक की कथाओं का बड़ी सहजता , सरलता एवं गा कर सुनाया जाता है। बाब सेवादार ने सुबह से लेकर रात्रि तक विशाल भंडारे में माल-पूरा- खीर एवं कड़ी चावल का अमृतमय भंडारे का आयोजन किया गया।