ENGLISH HINDI Tuesday, March 11, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
जीवी एंटरटेनमेंट ने गरिमा का सीजन 3 में मनाया महिला दिवस और मस्ती के साथ खेली फूलों की होली, विमेन डे कवीन माधुरी व ऋतु बनीं विमेन डे क्वीन20 मार्च से कैंबवाला, चंडीगढ़ में दूसरा महात्मा हंसराज पुरुष सीनियर ट्वेंटी-20 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगागुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब, सेक्टर-28 के 49वें गुरमति समागम का मुख्य समारोह 9 मार्च को5वां स्वर्गीय पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट एनएसएस ट्रॉफी : इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी ने लक्ष्य स्कूल ऑफ क्रिकेट अकादमी, कालका को हराया 5वां स्वर्गीय पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट : एस.डी.क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने हॉक्स टीम को हरायाआओ साईं मेरे घर... साईं बाबा की पालकी यात्रा का ड्रा 06 को निकाला जाएगा : बुकिंग जारीयूके ने लांच किया ‘वीजा फ्रॉड तों बचो जागरूकता अभियानइंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी ने अक्कय क्रिकेट अकादमी, पिंजौर को 308 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपना लीग मैच जीत लिया
चंडीगढ़

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द 19 अक्तूबर को चण्डीगढ़ में गो ध्वज को स्थापित कर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने पहुँचेंगे

September 30, 2024 07:22 PM

गो महासभा को भी संबोधित करेंगे

फेस2न्यूज/ चण्डीगढ़

पूज्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द के निर्देशन एवं नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आन्दोलन के अन्तर्गत गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा बीती 22 सितम्बर से श्री अयोध्या धाम से आरम्भ हुई जोकि चण्डीगढ़ में 19 अक्तूबर को पहुंचेगी।

यह जानकारी सोमवार को यहां चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के प्रतिनिधियों ब्रम्हचारी मुकुन्दानंद जी एवं विकास पाटनी ने दी।

उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर तक चलने वाली ये यात्रा भारत के समस्त 36 प्रदेशों की राजधानियों तक जाएगी तथा वहाँ एक गो ध्वज की स्थापना की जाएगी। गो प्रतिष्ठा आन्दोलन के संयोजक पूज्य गोपाल मणि जी महाराज भी पूरे समर्पण और शक्ति के साथ यात्रा की सफलता हेतु प्राण-प्रण से शङ्कराचार्य जी के साथ इस यात्रा पर हैं।

यात्रा के सह-संयोजक गोभक्त विकास पाटनी ने गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के बारे में बताया कि सनातन धर्म में वेद, उपनिषद, पुराणों सहित समस्त धर्मशास्त्रों में गाय की महिमा कही गई है। गाय को पशु नहीं, अपितु माता की प्रतिष्ठा दी गई है। यही सनातनधर्मी हिन्दुओं की पवित्र भावना है, आस्था है। इसी धार्मिक के लिए संविधान एवं कानून में गाय को राज्य सूची से हटाकर केंद्रीय सूची में प्रतिष्ठित कर गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने तथा गौहत्यामुक्त भारत बनाने के लिए सम्पूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आंदोलन चलाया जा रहा है।

यात्रा के सह-संयोजक गोभक्त विकास पाटनी ने गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के बारे में बताया कि सनातन धर्म में वेद, उपनिषद, पुराणों सहित समस्त धर्मशास्त्रों में गाय की महिमा कही गई है। गाय को पशु नहीं, अपितु माता की प्रतिष्ठा दी गई है। यही सनातनधर्मी हिन्दुओं की पवित्र भावना है, आस्था है। इसी धार्मिक के लिए संविधान एवं कानून में गाय को राज्य सूची से हटाकर केंद्रीय सूची में प्रतिष्ठित कर गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने तथा गौहत्यामुक्त भारत बनाने के लिए सम्पूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आंदोलन चलाया जा रहा है।

यात्रा का समापन 26 अक्टूबर को दिल्ली में होगा जहाँ पूज्य जगद्‌गुरु शंकराचार्य जी द्वारा समस्त भारत के प्रखर गोभक्तों को सम्मानित भी किया जाएगा। चंडीगढ़ में पूज्य जगद्‌गुरू शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः जी 19 अक्टूबर को पधारेंगे जहां दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक गो ध्वज की स्थापना करेंगे व गो महासभा को सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन पूज्य गोपाल मणि महाराज जी के गोपाल गोलोक धाम कैंबवाला में होगा जहां ध्वज स्थल को निश्चित किया गया है। इसके उपरान्त शंकराचार्य जी जम्मू को प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर अखिलेश ब्रह्मचारी जी, सीताशरण जी महाराज, प्रदेश यात्रा संयोजक ओम पाल शर्मा, नंद कुमार, गिरिवर शर्मा, सुंदर लाल नौटियाल, आचार्य राकेश, जयवीर प्रसाद मित्तल, पीपी बलोदी, सुरेंद्र दत्त जोशी, सुभाष शास्त्री, चंद्र भूषण शास्त्री, ओम प्रकाश भटट, सौकार सिहं रावत आदि भारतीय गौ क्रांति मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा का लक्ष्य सम्पूर्ण भारत में गो प्रतिष्ठा आन्दोलन हेतु समस्त राष्ट्र के गोभक्त हिन्दुओं को जागृत कर एक सूत्र में पिरोने का है तथा गोमाता की दुर्गति, गो हत्या के कलङ्क को मिटाकर, पशु सूची के अपमान से हटाकर राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना है।

इस गो ध्वज स्थापना पद यात्रा का सूत्रवाक्य है: गौ माता, राष्ट्र माता राष्ट्र माता, भारत माता। गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा के उपरान्त देश की राजधानी दिल्ली में गोपाष्टमी के अवसर पर 7, 8 और 9 नवम्बर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी गो प्रतिष्ठा महासम्मेलन होगा जो भारत की सरकार को गौहत्या के कलंक को मिटाकर गौमाता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने हेतु निर्णायक होगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
आओ साईं मेरे घर... साईं बाबा की पालकी यात्रा का ड्रा 06 को निकाला जाएगा : बुकिंग जारी यूके ने लांच किया ‘वीजा फ्रॉड तों बचो जागरूकता अभियान जगद्गुरु पंचानंद गिरि जी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई मलोया थाना प्रभारी से समावेश सदस्य विंग के सदस्यों ने की विभिन्न मुददों पर चर्चा, बीट बॉक्स स्थापित करने की मांग भी उठाई ठेकेदारों ने माँगा किए गए काम का भुगतान, बदले में मिली सलाखें चण्डीगढ़ नगर निगम के निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदार निगम कार्यालय के बाहर बैठे धरने पर भारतीयों की अपमानजनक वापसी पर एस जयशंकर के बयान की युवा कांग्रेस ने की निंदा मेयर हरप्रीत कौर बबला ने चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर 2025 का शुभारंभ किया शिव महापुराण कथा पर निकाली जाने वाली ऐतिहासिक कलश यात्रा के लिए अब तक आठ हजार भक्तों ने टोकन लिया : नरेश गर्ग पाले का हुआ अंत, दुल्हा बनकर आया बसंत...