Friday, 06 November 2026
Breaking News
जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई
चंडीगढ़ Trending

मोबाइल उपयोगकर्ताओं को साइबर संबंधी धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ चण्डीगढ़  

मोबाइल उपयोगकर्ताओं को उनके अधिकारों और साइबर संबंधी धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करने के मद्देनजर बुधवार को जॉयलैंड मोंटेसरी स्कूल सेक्टर 38 सी में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सहयोग से सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था। 

सीएजी के अध्यक्ष सुरिंदर वर्मा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि सत्र का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधियों को उपभोक्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए एक मंच प्रदान करना है ताकि वे मोबाइल क्षेत्र की चुनौतियों और उनके द्वारा शुरू की गई अन्य पहलों से अवगत हो सकें।

(SUBHEAD)सुश्री मोहिंदर कौर कटारिया ने कार्यक्रम की मेजबानी की, ट्राई महासचिव ने दिशानिर्देशों पर प्रकाश डाला और कहा कि यह पहल सभी उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल उपकरणों के बारे में अधिक सावधान रहने में मदद करेगी। चंडीगढ़ पुलिस से कांस्टेबल युद्धवीर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस और साइबर सुरक्षा टीम का दृष्टिकोण उपभोक्ताओं को साइबर धोखाधड़ी के बारे में शिक्षित करना है और उपभोक्ता कहीं भी ठगा हुआ महसूस न करें।

दूरसंचार सेवा प्रदाता आशीष कुमार बीएसएनएल से, एयरटेल से सुवर्चा सहगल, रिलायंस जियो से संजीव वोहरा, कनेक्ट से रेखा और विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिक अपनी टीम के सदस्यों के साथ वहां उपस्थित थे. सुरिंदर वर्मा ने डॉ.एम.एल.सैनी प्रिंसिपल जॉयलैंड मोंटेसरी स्कूल को ट्रॉफी प्रदान की . मैडम शिखा निझावन ने धन्यवाद दिया तथा आए हुए सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments