Thursday, 18 June 2026
Breaking News
पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच
चंडीगढ़ Trending

छम नाच रही माँ काली…, जितना दिया सरकार ने मुझे, उतनी मेरी औकात नहीं…

Read in:Hindi

नववर्ष के शुभारम्भ पर माता की चौकी व पीर बाबा की कव्वालियों का कार्यक्रम आयोजित

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/ चण्डीगढ़ :

लालां वाला पीर, कच्ची कॉलोनी, धनास में नववर्ष 2025 के शुभारंभ पर एक जनवरी को माता की चौकी व पीर बाबा की कव्वालियों का कार्यक्रम हुआ।

इस धार्मिक स्थल के संचालक गिल बाबा जी ने बताया कि उनके दरबार में ये कार्यक्रम प्रतिवर्ष होता है। इस बार मामराज भगत जी, चण्डीगढ़ वाले ने रक्तबीज का वध करने को लेकर खप्पर खाली, छम नाच रही माँ काली आदि भजन एवं जितना दिया सरकार ने मुझे, उतनी मेरी औकात नहीं आदि पीरबाबा का भजन एवं कव्वालियां गाकर गुणगान किया। ढोल की सेवा नीरज, मन्नू, रजनीश, आकाश, सागर व कपिल आदि ने की।

इस अवसर पर गिल बाबा जी ने भोग लगवा कर कढ़ी-चावल का अटूट लंगर भी वितरित किया। इस अवसर पर परमजीत कौर, खरड़ वाले एवं पंडित वरिदर भटारा आदि भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।