Saturday, 24 October 2026
Breaking News
ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........
चंडीगढ़ Trending

शिव महापुराण कथा पर निकाली जाने वाली ऐतिहासिक कलश यात्रा के लिए अब तक आठ हजार भक्तों ने टोकन लिया : नरेश गर्ग

Read in:Hindi

कम से कम 11 हज़ार श्रद्धालुओं के कलश यात्रा में शामिल होने का रखा है लक्ष्य , अधिकाधिक संख्या में धार्मिक आयोजन में जनता को जोड़ने के लिए मंगल कलश शोभायात्रा में शामिल होने पर दिए जाएंगे एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, मिक्सी सहित कई आकर्षक इनाम

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

प्रति वर्ष की भांति इस बार भी ओम महादेव कांवड़ सेवादल द्वारा पांचवीं शिव महापुराण कथा के तहत श्री भक्तमाल कथा 14 से 22 फरवरी तक कराई जा रही है जिस दौरान 22 फरवरी को 11 से 21 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा। विवाह में वर-वधु को उपहार दी जाने वाली वस्तुएं भी भेंट की जाएंगी। इस बार ये कार्यक्रम सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड में होंगे तथा रसिक संत बाबा चित्र-विचित्र बिहारी दास महाराज प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगे।  चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सेवादल के अध्यक्ष नरेश गर्ग ने उक्त जानकारी दी।

महासचिव गौरव श्रीवास्तव ने कहा उन्होंने बताया कि कथा से पहले 14 फरवरी को दोपहर 2 बजे से मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो कि अपने आप में ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मंगल कलश शोभायात्रा में शामिल होने पर आकर्षक इनाम भी दिया जाएगा। इनमें एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, मिक्सी सहित कई आकर्षक इनाम शामिल हैं।

(SUBHEAD)उन्होंने बताया कि कम से कम 11 हज़ार श्रद्धालुओं के कलश यात्रा में शामिल होने का लक्ष्य रखा है।इसके अलावा अधिकाधिक संख्या में धार्मिक आयोजन में जनता को जोड़ने के लिए मंगल कलश शोभायात्रा में शामिल होने पर एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, मिक्सी सहित कई आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे। कलश यात्रा के लिए ट्राइसिटी के सभी मंदिर कमेटियां, धार्मिक समितियों और कीर्तन मंडलियों से सहयोग हेतु संपर्क किया जा रहा है।

मंगल कलश यात्रा सेक्टर-45 बुड़ैल गांव के डेरा सिद्ध घनेरी शिव मंदिर से शुरू होगी, जो सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड पहुंचकर संपूर्ण होगी। इसको भव्य और आकर्षक रूप देने की तैयारी चल रही हैं। नरेश गर्ग ने बताया कि महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलेंगी जबकि पुरुष हाथ में खाटू श्याम का झंडा लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगे। कलश यात्रा में शामिल होने और निशान उठाने के लिए अब तक लगभग आठ हजार भक्तों ने इसके लिए टोकन प्राप्त कर लिया है।

कथा के दौरान हर रोज सुबह 8 बजे से 12 ज्योतिर्लिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक होगा। कथा रोजाना सांय 4 बजे से देर शाम 7 बजे तक हुआ करेगी। नरेश गर्ग ने कहा कि कलश यात्रा व खाटू श्याम का झंडा लेकर शोभायात्रा में शामिल होने के इच्छुक मोबाइल नंबर 9780474700 पर संपर्क कर सकते हैं।

संस्था के महासचिव गौरव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सोनू गर्ग, कैशियर भूषण हनी गुलाटी, सलाहकार रिंकू जैन व मोनू गर्ग व कार्यकारी सदस्य अशोक, मनोहर, मोहित, पुनीत गोयल, नवीन, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक पंवर, मनीष बंसल, हर्ष पांडे व आशीष ठाकुर आदि भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

शहर के अस्पतालों के बाहर हर महीने 15 लंगर लगाती है संस्था

उल्लेखनीय है कि ओम महादेव कांवड़ सेवादल द्वारा शहर के अस्पतालों के बाहर मरीजों के तीमारदारों के लिए हर महीने 15 लंगर लगाए जाते हैं, जिनमें लगभग 25 हज़ार लोग इस सेवा का लाभ उठाते हैं। इसके अलावा संस्था द्वारा प्रति वर्ष श्री केदारनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं के लिए लंगर का प्रबंध किया जाता है।

0 Comments