Saturday, 04 July 2026
Breaking News
सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर 
पंजाब Trending

भाखड़ा-ब्यास इम्पलाईज यूनियन की क्रमिक भूख हड़ताल 29वें दिन भी जारी, 15 तक मांगे न मानी तो आमरण अनशन करेंगे

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन, एटक-ऐफी द्वारा कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लेकर बीबीएमबी मुख्यालय, सैक्टर 19-बी के समक्ष चल रही क्रमिक भूख हड़ताल आज 29वें दिन में प्रवेश हो गई।

भूख हड़ताल पर बैठे शाखा नरेला यूनिट के प्रदीप कुमार व रविंद्र सिंह को लखमीं चंद वित्त सचिव केंद्रीय कार्यकारिणी व कामरेड काबुल सिंह ने जूस पिलाकर उठाया और अगले 24 घंटे के लिए शाखा पानीपत यूनिट के प्रमोद कुमार व कीमती को हार पहनाकर बैठाया।

यूनियन के वित्त सचिव लखमी चंद ने कहा है कि भाखड़ा -ब्यास इम्प्लाइज यूनियन (एटक) ऐफी को क्रमिक भूख हड़ताल करते हुए लगातार 29 दिन हो गए हैं, पर बोर्ड प्रबंधन ने अभी तक उनकी मांगें पूरी करने पर कोई ध्यान नहीं दिया है। परिणाम स्वरूप बीबीएमबी कर्मचारियों में बोर्ड प्रबंधन के प्रति दिनों-दिन रोष बढ़ता जा रहा है।

(SUBHEAD)सगंठन ने कर्मचारियों के रोष को देखते हुए निर्णय लिया है कि अगर बोर्ड अध्यक्ष व बोर्ड प्रशासन ने यदि 15 फरवरी तक मांगों का हल नहीं निकाला तो 16 फरवरी से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा और इस आमरण अनशन में किसी भी सेवानिवृत्त, पार्ट टाइम, डेली वेज, अनुबंधित एवं नियमित कर्मचारी के साथ कोई भी हादसा या घटना घटित होने की स्थिति में बोर्ड प्रबंधन स्वयं उत्तरदायी होगा।

इस मौके पर यूनियन के महासचिव सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि यूनियन ने 2022/23 व 2023/24 का उत्पादन भत्ता, राजस्थान से आए कर्मचारियों को बीबीएमबी के वेतनमान देने, अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित सहित ओवर टाइम मैडीकल व छुट्टियों सहित सभी नियमित की भांति सहुलियत देना, 1.1.2016 से 30.6.2021 तक बकाया एरियर देना, पार्ट टाइम कर्मचारियों का समय बढाना, डीसी रेट सैंटर का देना व नियमित करने हेतु, कैशलेस सुविधा देने बारे, आउटसोर्स भर्ती बंद कर के सीधी भर्ती करने तथा डेली वेज कर्मचारियों के मैनडेज कंटीन्यू व नियमित करने व ब्यास डैम के पचास साला सिलवर जुबली मनाने के उपलक्ष में दो-दो वेतन देने बारे तथा पेस्को के माध्यम से रखे कर्मचारियों को श्रमायुक्त, चण्डीगढ़ के आदेशानुसार सभी को बकाया एरियर देने सहित अन्य सभी मांगों का स्थाई हल करवाने को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था और अब जब तक उपरोक्त मागों का समाधान नहीं होता तब तक ये संघर्ष जारी रहेगा।