Thursday, 16 April 2026
Breaking News
विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
चंडीगढ़ Trending

गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य श्रीमद् भक्त वल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज की 101वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष में नगर संकीर्तन निकाला गया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)   (MOREPIC3)   चण्डीगढ़ :

श्री चैतन्य गौडिया मठ, सेक्टर 20 के पूर्वाचार्य श्रीमद् भक्त वल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज जी की 101वीं जन्मतिथि के उपलक्ष में शिव शक्ति मंदिर कमेटी सेक्टर 30 बी चंडीगढ़ द्वारा विशाल नगर संकीर्तन का कार्यक्रम अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौडिया मठ के अध्यक्ष श्री भक्ति विचार विष्णु महाराज जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सैंकड़ों की संख्या में भक्तों ने एकत्रित होकर बहुत ही उत्साह, उमंग एवं जोश के साथ नगर संकीर्तन में नृत्य संकीर्तन के साथ हरे कृष्णा-राधे राधे जयकारों के साथ आयोजन किया गया। भक्ति विचार विष्णु महाराज जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पूरे भारतवर्ष नहीं विश्व के अनेक देशों में आयोजित किए जा रहे हैं।

(SUBHEAD)उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व आचार्य भक्ति बल्लभ तीर्थ गोस्वामी जी महाराज जी का संदेश था कि प्रत्येक घर-घर में प्रत्येक गांव नगर शहर में कृष्ण नाम की अलख पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे नगर संकीर्तन हरि नाम संकीर्तन के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को धर्म के प्रति एक अच्छा सन्देश जाता है।

कार्यक्रम के बाद भगवान को अर्पित स्वादिष्ट व्यंजनों का भगवान का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष यादविंदर मेहता एवं इलाका पार्षद तरुणा मेहता ने विष्णु महाराज जी का कार्यक्रम में अपनी भक्त मंडली के साथ आने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया कार्यक्रम में गुवाहाटी से आए हुए नीरी महाराज जी ने भक्तों को भजन गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।