Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
हरियाणा Trending

बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ना पड़ा महंगा: बाइक भी इंपाउंड और 32 हजार का चालान भी कटा

Read in:Hindi

(MOREPIC1) सुरेन्द्र चौहान /पंचकुला:

शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर 26 स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक बुलेट बाइक सवार को पटाखों जैसी आवाज निकालने और हुड़दंगबाजी करने पर पकड़ा है। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को इंपाउंड कर लिया है और संबंधित चालक के खिलाफ 32,000 का भारी चालान भी काटा गया है।

सिटी ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उक्त युवक द्वारा अपनी बुलेट बाइक में अवैध साइलेंसर का प्रयोग कर पटाखों जैसी तेज आवाजें निकालकर न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण कर रहा था, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहा था।

इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक को मौके पर रोक कर समझाया गया और यातायात नियमों की गंभीरता और उनके पालन की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया।

0 Comments