Tuesday, 11 August 2026
Breaking News
श्री नंद लाल सिलीवाल की रसम पगड़ी और प्रार्थना सभा 12 अगस्त को फाजिल्का में "तीज मुटियारां दी" का 14 अगस्त को पंचकूला में होगा भव्य आयोजन शहीद उधम सिंह क्लब ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान शुरू किया भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री- नायब सिंह सैनी श्री हरि सिमरण सेवा समिति सेक्टर 45 में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिव्य गीता सत्संग के समापन दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का आशीर्वाद श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में मासिकनमोकार मंत्र एवं भक्तामर दीपार्चना का भव्य आयोजन गरिमा के रॉयल तीज समारोह में उमड़ा महिलाओं का उत्साह कांगड़ा की प्रतीक्षा को बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स 2026 में राष्ट्रीय मीडिया जनसंपर्क पुरस्कार से सम्मानित   प्रदेश सरकार कोल्ड स्टोरेज, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70 प्रतिशत सब्सिडी
जीवन शैली Trending

“तीज मुटियारां दी” का 14 अगस्त को पंचकूला में होगा भव्य आयोजन

दीपक सिंह / पंचकूला

महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से कार्यरत तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग की ओर से 14 अगस्त 2026 को प्रभात इन, सेक्टर-10, पंचकूला में “तीज मुटियारां दी” का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की संस्थापक एवं चेयरपर्सन डॉ. सरबजीत कौर करेंगी।

इस आयोजन का उद्देश्य केवल तीज पर्व का उत्सव मनाना नहीं, बल्कि महिलाओं को एक ऐसा सशक्त मंच प्रदान करना है जहाँ वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, नए सामाजिक एवं व्यावसायिक संबंध स्थापित करें तथा समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बना सकें।

कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। पारंपरिक लोकगीत, गिद्धा-भांगड़ा, डीजे म्यूज़िक, मनोरंजक प्रतियोगिताएँ, महिला उद्यमियों की प्रदर्शनी, स्वादिष्ट व्यंजन, सम्मान समारोह तथा अनेक आकर्षक गतिविधियाँ आयोजन का विशेष आकर्षण होंगी।

इस अवसर पर डॉ. सरबजीत कौर ने कहा, “तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग का संकल्प प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाना है। ‘तीज मुटियारां दी’ केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि नारी शक्ति, प्रतिभा, परंपरा और एकता का उत्सव है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक महिला अपने भीतर छिपी क्षमता को पहचाने, अपने सपनों को नई उड़ान दे और समाज के लिए प्रेरणा बने।”
तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग सभी आयु वर्ग की महिलाओं से इस विशेष आयोजन में शामिल होकर अपनी संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति का उत्सव मनाने का हार्दिक आमंत्रण देता है।