Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

सीआरपीएफ जवानों के स्वास्थ्य लाभ हेतु कैम्पस परिसर में व्यायामशाला स्थापित की

Read in:Hindi

आईजी जसबीर सिंह संधू ने किया शुभारंभ

चण्डीगढ़ : 13वीं वाहिनी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान वीवीआईपी, वीआईपी, जेड प्लस, जेड व वाई कैटेगरी प्रोटेक्टियों की सुरक्षा में तैनात एवं व्यस्त रहते हैं जिसके कारण वे अपने स्वास्थ्य एवं फिटनेस की ओर सही प्रकार से ध्यान नहीं दे पाते।

(MOREPIC1)  इसे देखते हुए कार्मिकों के लिए उनके शारीरिक/व्यायाम अभ्यास के लिए 13 बटालियन, केरिपु बल कैम्पस परिसर में व्यायामशाला स्थापित की गई है जिसका उ‌द्घाटन मुख्य अतिथि जसबीर सिंह संधू, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर, चण्डीगढ़ तथा विशिष्ट अतिथि सुखजीत सिंह राणा, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज चंडीगढ़ एवं श्रीमती कमल सिसोदिया कमाण्डेंट 13 बटालियन की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जसबीर सिंह संधू, पुलिस महानिरीक्षक पश्चिमोतर सेक्टर, चंडीगढ़ ने 13 बटालियन के कर्मठ कार्मिकों को पुरस्कृत किया।

उन्होंने 13 बटालियन में चल रहे कार्यों व कैम्प परिसर में आ रहे बदलावों पर कमांण्डेट 13 बटालियन एवं समस्त अधिकारियों व जवानों को साधुवाद दिया एवं भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कमल सिसोदिया ने इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जीवन में व्यायाम के सकारात्मक महत्व के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है व स्वस्थ शरीर ही हमारा इकलौता साथी है। इसलिए हमें रोजाना व्यायाम कर खुद को फिट व तन्दरुस्त रखना आवश्यक है।

0 Comments