Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

आप की महिला पार्षदों ने मनाया तीज़ का त्यौहार

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

रामदरबार में पार्षद नेहा ने स्थानीय महिलाओं के संग धूमधाम से तीज़ का त्यौहार मनाया जिसमें आप पार्षद अंजू कत्याल, प्रेम‌लता एवं तरूणा मेहता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं।

महिलाओं ने झूले झूलने के साथ, मॉडलिंग, म्यूज़िकल चेयर, गिददा, डांस परफॉर्मेंस किया। साथ ही सभी महिलाओं को मेहंदी लगाई गई। पार्षद नेहा ने पौधे भेंट करके सभी महिलाओं को सम्मानित किया।

तीज़ कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें म्यूज़िकल चेयर व मॉडलिंग में क्रमश: प्रेम लता व दीपा प्रथम, ममता व पूजा द्वितीय एवं राधा व आशा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि मॉडलिंग में ममता को विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में अलग-अलग परफॉर्मेंस में हिस्सा लेने वाले बच्चों को भी मेडल से सम्मानित किया।

पार्षद नेहा ने सभी को संबोधित करते हुए तीज़ की ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं साथ ही महिलाओं को तीज़ की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए उनकी सरहाना की।

0 Comments