Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

उपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन की अंतरराष्ट्रीय मीटिंग भारत में चंडीगढ़ स्थित चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में आयोजित की गई। मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जर्मनी के स्वामी प्रमाद्विति महाराज द्वारा की गई जिसमें में ऑस्ट्रेलिया, मेक्सिको, अर्जेंटीना, कोलंबिया इक्वाडोर, चिल्ली, साउथ अफ्रीका, नेपाल, पोस्टारिका व फ्रांस आदि देशों के अतिरिक्त भारत के अनेक राज्यों से प्रतिनिधि शामिल हुए।

मीटिंग में शामिल सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति के साथ अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौडिया मठ संस्थान के आचार्य एवं अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। यहां पर उल्लेखनीय यह है कि श्री भक्ति विचार विष्णु महाराज जी की कर्मभूमि चंडीगढ़ ही रही है। चंडीगढ़ में वर्ष 1982 से मठ मंदिर में रहकर शुद्ध कृष्ण भक्ति एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रहे हैं।

कोविड-19 में उल्लेखनीय समाजसेवा करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा उन्हें वर्ष 2022 में गणतंत्र दिवस पर स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2022 में ही उन्हें अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान का राष्ट्रीय अध्यक्ष चयनित किया गया था।

0 Comments