Monday, 28 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

*प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय  का देशभर में “नशामुक्त संकल्प महाअभियान” शुरु*

विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग की ओर से 10 करोड़ लोगों को नशामुक्त संकल्प से जोड़ने 20 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा अभियान 

अखिलेश बंसल/ बरनाला

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग द्वारा देशभर में “नशामुक्त संकल्प महाअभियान” शुरु किया गया है। यह जानकारी बरनाला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालक बहनों बी.के. ब्रिज बाला, बी.के. सुदर्शन कुमारी, बी.के. पुष्पा दीदी और बी.के. सोमा दीदी ने दी है। संकल्प कार्यक्रम के दौरान ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े भक्तजनों ने भारत सरकार के “नशा मुक्ति भारत” अभियान को जन-जन तक ले जाने की शपथ भी ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरिंदर कुमार गर्ग नीटा और एसडीओ गोपाल कृष्ण ने ज्योति प्रकाश करके की।

ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालक बहन बी.के. ब्रिज बाला ने संबोधित करते कहा कि “नशामुक्त संकल्प महाअभियान” भारत सरकार के मिशन स्पंदन के तहत चलाया जा रहा है। इस अभियान को प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज, भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और गृह मंत्रालय के बीच हुए (ऑफिशियल मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) समझौते के तहत सहयोग प्राप्त है। जिसके चलते नशा मुक्ति अभियान के साथ 10 करोड़ लोगों को 20 अगस्त 2026 तक जोड़ने का भी संकल्प लिया गया है।

इस मौके पर कार्यक्रम के विशेष मेहमान नरिंदर कुमार गर्ग नीटा ने अपने संबोधन में जिला वासियों, युवा वर्ग, विद्यार्थी वर्ग, सामाजिक और धार्मिक संगठनों और शैक्षणिक तथा खेल संस्थाओं से अपील की कि हम सभी मिलकर नशे के सेवन को हमेशा के लिए “ना” कहनी चाहिए। हमें अपनी अगली पीढ़ियों को स्वस्थ रखने के लिए भारत सरकार के नशा मुक्त मिशन, स्वस्थ भारत और अच्छे समाज बनाने में अपना योगदान देना होगा।

यह लिया संकल्पः

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े भक्तजनों ने भारत सरकार के नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत और ब्रह्माकुमारीज द्वारा किए आह्वान “आइए नशा छोड़ें, स्वस्थ जीवन अपनाएं, अपने परिवार को बचाएं और नशा-मुक्त बरनाला, नशा-मुक्त पंजाब और नशा-मुक्त भारत बनाने में योगदान दें” के तहत शपथ ग्रहण की। संकल्प लिया कि सभी एकजुट होकर समाज को जागृत करने की भूमिका अदा करेंगे। इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. त्रिलोकी नाथ, डॉ. आशा रानी, रवि शंकर, सुरिंदर मित्तल भी शामिल थे।