Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन ने अंगदान-महादान का संदेश दिया

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, सृजन शाखा, चण्डीगढ़ द्वारा अंगदान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली रॉक गार्डन से शुरू होकर सुखना झील पर समाप्त हुई। रैली के कार्यक्रम को मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सदस्यों ने सफल बनाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंगदान महादान के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

वक्ताओं ने बताया कि अंगदान से किसी को नया जीवन दिया जा सकता है। संस्था की अध्यक्ष प्रेमलता शाह, सचिव मधु रावत व अंगदान शाखा प्रमुख स्वीटी खंडेलवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं और अन्य वाहनों द्वारा प्रतिदिन हजारों मृत्यु होती है। यदि उनके अंग जरूरतमंदों को मिल जाए तो उन्हें नया जीवन मिल सकता है।

हजारों लोग अंग ना मिलने के कारण मृत्यु को गले लगाने को विवश हो जाते हैं। रैली को सफल बनाने में सभी मारवाड़ी महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा।

0 Comments