Monday, 21 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

सुनहरी यादों से भरा पूर्व छात्र मिलन— वसल-ए-महफिल का आयोजन

Read in:Hindi

फाजिल्का, राज सदोष:

कॉलेज की जिन किताबों में तुमने चुपके से गुलाब रखा था,
आज भी उसके पन्नों से मुझे तुम्हारी खुशबु आती है।

पंजाब के गिने-चुने पुराने कॉलेजों में शुमार जिला फाजिल्का के सबसे पुराने कॉलेज एम. आर. सरकारी कॉलेज ने हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करके समाज में ऊंचे मुकाम तक पहुंचाया है। देश- विदेश में बसते इसके हजारों विद्यार्थियों के जीवन की सुनहरी यादें इस कॉलेज के साथ जुड़ी है और वो भी इन यादों को बड़े प्यार भाव से सहेजते हैं।
लंबे समय के बाद शनिवार को उसी सरकारी एम. आर. कॉलेज के प्रांगण में कॉलेज स्टाफ द्वारा एलुमनी मीट का आयोजन किया गया जिसे वसल-ए-महफिल का नाम दिया गया। इस महफिल में समूह स्टाफ द्वारा कॉलेज के पुराने विद्यार्थी को अपने कॉलेज के दिनों की यादों को ताजा करने का ससम्मान न्यौता दिया गया। दशकों पूर्व कॉलेज छोड़ चुके विद्यार्थियों में कॉलेज से आए इस संदेश को ले कर नया उत्साह व जोश उमड पडा। सभी को पुराने दोस्त और मस्ती के दिन याद आ गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल राजेश कुमार, उप-प्रिंसिपल मैडम अंशु शर्मा ने की व इस मौके पर कॉलेज के प्रोफेसर साहिबानों में प्रोफेसर शेर सिंह, प्रोफेसर राम सिंह, प्रोफेसर प्रदीप कुमार, प्रोफेसर वीरपाल कौर, प्रोफेसर ममता ग्रोवर, प्रोफेसर गुरजिंदर कौर व नॉन टीचिंग स्टाफ से सौरव कामरा, प्रवेश शर्मा, मीनाक्षी, तलविंदर सिंह, शमशेर सिंह, रिंकल गुप्ता, प्रवीण कौर, राजेश कुमार, गगन शर्मा, गुरप्रीत सिंह, ऋचा ऊपनेजा, पंकज शर्मा, सुनील कुमार इत्यादि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानो व् समूह स्टाफ ने कॉलेज के विकास को ले व् कॉलेज में विद्यार्थियों को आ रही समस्याओ को लेकर चर्चा की। इस मौके कॉलेज स्टाफ के सहयोग से ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन का भी गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से संदीप कुमार धूड़िया को प्रधान, कामेश्वर गुंबर को उप- प्रधान, विनीत अरोड़ा को प्रेस सचिव, प्रोफेसर शेर सिंह को खजांची, कुलदीप ग्रोवर व सुरिंदर छिंदी को सचिव, संजीव बांसल व डॉक्टर अजय ग्रोवर को सलाहकार, कुलदीप ग्रोवर, प्रोफेसर राम सिंह, नागेंद्र गरेवाल, मैडम ममता ग्रोवर व मैडम धंजू को एड्जेक्टिव सदस्य मनोनीत किया गया।
प्रोफसर वीरपाल कौर ने बाखूबी मंच का संचालन किया।