Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

चण्डीगढ़वासियों के लिए एजुकेशन एक्सपो का होगा आयोजन

Read in:Hindi

कम खर्चे में बाहर पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए सुनेहरा मौका

(MOREPIC1)आर के शर्मा/चंडीगढ़

दुनिया की बेस्ट यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पढ़ने का सपना बहुत से लोग देखते हैं लेकिन कई कारणों से हर किसी का सपना पूरा नहीं हो पाता है। ज़्यादातर लोग पैसे की कमी की वज़ह से बाहर के देशों में स्टडी नहीं कर पाते हैं। ऐसे ही छात्रों के सपने को कम खर्चे में पूरा करने के लिए गेट ग्लोबल इमीग्रेशन कंसल्टेंट्स 20 और 22 अक्टूबर को एजुकेशन एक्सपो का आयोजन कर रहा है।

इस एक्सपो में चंडीगढ़ के छात्रों को कम खर्चे में बाहर की यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका दिया जा रहा है। इसमें अलग-अलग देशों की यूनिवर्सिटीज और कॉलेज हिस्सा लेंगे जो कि छात्रों को ऑन स्पॉट एडमिशन लैटर और स्कॉलरशिप प्रदान करेंगे। 20 अक्टूबर को होटल माया, सेक्टर-35 और 22 अक्टूबर को होटल फ़र्न रेजीडेंसी में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक यह एक्सपो चलेगी। गेट ग्लोबल इमीग्रेशन के एमडी सुमीत कालरा ने बताया कि हमारे पास अकसर ऐसे छात्र आते हैं जो दूसरे देशों में शिक्षा पाने का सपना देखते हैं लेकिन बहुत से छात्र वह खर्चा पूरा करने के समर्थ नहीं होते जो बाहर पढ़ने के लिए लगता है। इसका हल करने के लिए हमने अलग-अलग देशों की यूनिवर्सिटी से टाई-अप किया और उन्हें छात्रों को कुछ राहत देने के लिए मनाया।

उन्होंने बताया कि इस एक्सपो में खास यह होगा कि मौके पर छात्रों को स्कॉलरशिप मिलेगी व जॉब ऑफर लैटर भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही छात्रों को यूनिवर्सिटी या कॉलेज फ़ीस एक साथ नहीं देनी पड़ेगी और न ही जीआईसी फ़ीस देनी होगी। ऐसे में माँ-बाप पर पड़ने वाला बोझ बहुत ही ज़्यादा कम हो जाएगा।

इसके साथ ही हर छात्र को मौके पर उसकी जरूरत के अनुसार व्यक्तिगत कंसल्टेशन भी दी जाएगी। इस एक्सपो में प्रवेश मुफ़्त है और कोई भी इसका लाभ उठा सकता है।

0 Comments