Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

शंकराचार्य जी की घोषणा : हिंदू राष्ट्र बनाएंगे-भारत भव्य बनाएंगे

Read in:Hindi

आर के शर्मा/चंडीगढ़  

सेक्टर 32 स्थित एसडी कॉलेज में आदि शंकराचार्य परंपरा के 145वें शंकराचार्य पूज्य पाद निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज जी ने कॉलेज ऑडिटोरियम में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए घोषणा की कि हिंदू राष्ट्र बनाएंगे-भारत भव्य बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर सनातनी एक सैनिक हो।

शंकराचार्य ने साथ ही यह यह भी चेतावनी दी कि कश्मीर से भगा दिए गए और दिल्ली में शरण ली है,अब दिल्ली के बाद कहां जाओगे? उन्होंने हिंदुओं से अपील की हर हिंदू प्रतिदिन 75 मिनट भगवान को प्रदान करें। कोई भी आपके आसपास भूखा-प्यासा नहीं रहना चाहिए, हर जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए।(SUBHEAD)

उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा में विभिन्न धर्मों की बाढ़ आ चुकी है। धर्म केवल एक ही है जोकि शास्त्र एवं वैदिक परंपरा से अनुग्रहित होकर आया है। उन्होंने प्रत्येक भक्त से अपील की कि वह प्रतिदिन ₹1 धर्म कार्य के लिए अवश्य जमा करें। कार्यक्रम की आयोजक समिति के सदस्यों नवनीत गुप्ता,अनिल कौशल, रोहित खन्ना व डॉ. अनुकांत गोयल ने पूज्य पाद महाराज जी का चंडीगढ़ पधारने पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया और भविष्य में फिर दोबारा पधारने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्तियों एसडी कॉलेज के प्रिंसिपल अजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, नगर निगम उपमहापौर अनूप गुप्ता, पार्षद हरमनप्रीत सिंह व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव रुबी गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सैंकड़ों लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

0 Comments