Thursday, 06 August 2026
Breaking News
श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत ग्लो बल आर्ट क्रिएशंस ने की प्रभावशाली पंजाबी फीचर फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ की घोषणा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना असम की बाढ़: बारिश के साथ नागालैंड में पर्यावरणीय क्षति पर उठे सवाल
हिमाचल Trending

शिमला प्रेसिडेंसी स्कूल, हरिदेवी में वार्षिक समारोह का किया गया आयोजन

Read in:Hindi

 फेस2न्यूज/घनाहट्टी 

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने शनिवार को शिमला प्रेसिडेंसी स्कूल, हरिदेवी, घनाहट्टी में आयोजित वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्याथिति शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। शिक्षा विकास का आधार है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में दृढ़ता से कार्य किया जा रहा है। राज्य में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए निर्णायक सुधार लागू किए गए हैं जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

प्रधान सलाहकार ने बच्चों को मूल्य आधारित गुणात्तमक शिक्षा, बच्चों के समग्र विकास तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करने के संस्थान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सर्मपण और मेहनत बल पर अपने लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार डोगरा के योगदान को स्मरण किया गया। वर्तमान अध्यक्ष उषा डोगरा, प्रबंध निदेशक हिमांशु डोगरा एवं प्रधानाचार्या देविना शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।