Saturday, 10 October 2026
Breaking News
पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
हिमाचल Trending

अनुराग ठाकुर ने भारी बारिश व भूस्खलन से हुई लोगों की असामयिक मृत्यु पर दुःख प्रकट किया

Read in:Hindi

फेस2न्यूज, शिमला

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से हुई लोगों की असामयिक मृत्यु, दुर्घटना में घायलों व हुए नुक़सान पर दुःख प्रकट किया है।

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से विभिन्न जगहों पर भूस्खलन और बादल फटने के वजह से लोगों के घायल व हताहत होने की खबर से मन व्यथित है। मैं इस आपदा में हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। हिमाचल के हालातों पर केंद्र सरकार पूरी तरह नज़र बनाये हुए है व NDRF की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ पूरी तरह समन्वय बना कर राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं। इस कठिन समय में ईश्वर सबकी रक्षा करे, संबल दे व दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे यही कामना है।

0 Comments