Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
जीवन शैली Trending

अश्विनी आहूजा की तीन शार्ट फिल्में 'लफंगा', 'वीजा व 'हैप्पी वुमैन डे' रिलीज़ के लिए तैयार

Read in:Hindi

अश्विनी आहूजा द्वारा लिखित व निर्देशित फीचर फिल्म 'उलझन दी टॉपर ब्लूज' को बेस्ट स्टोरी अवार्ड से नवाजा गया था और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9 है 

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/ चण्डीगढ़ :

सेवानिवृत्त प्रिंसिपल अश्विनी आहूजा द्वारा लिखित व निर्देशित तीन शार्ट फिल्में 'लफंगा', 'वीजा व 'हैप्पी वुमैन डे' क्रमश: जनवरी, फरवरी व मार्च 2024 में रिलीज़ होगीं। ये फिल्में आहूजा फिल्मस एंड इन्टरटेन्मेंट के बैनर तले बनी हैं।

'लफंगा' व 'वीजा फिल्मों के पोस्टर्स रिलीज़ करते हुए अश्विनी आहूजा ने बताया कि इन तीनों फिल्मों की शूटिंग राजस्थान मुख्यतः गंगानगर व इसके आस पास के क्षेत्र में हुई थी। इन तीनों फिल्मों में नटरंग थियेटर, अबोहर, जोरा क्रिएशन, श्री गंगानगर व ऑडिशन के द्वारा चयनित प्रतिभाशाली कलाकारों ने काम किया है। उन्होंने बताया 'हैप्पी वुमैन डे' फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है जिसका पोस्टर बाद में रिलीज किया जाएगा।

'लफंगा' फिल्म में नटरंग थियेटर से जुड़ी अबोहर की नमन डूमरा व अश्विनी आहूजा मुख्य भूमिका में है। सपोर्टिंग रोल में प्रिंसिपल राजन ग्रोवर, कुदरत राणा, ललित, रूहान व फाजिल्का की आस्था गिलहोत्रा व इशिका हैं। 'लफंगा' एक ऐसी शिव भक्तिन प्रतिभावान लड़की की कहानी है जो नृत्य व काव्य रचना जैसी विभिन्न कलाओं से विभूषित है। लेकिन जब किसी की अपनी उसके दिमाग में चढ़ जाती है तो उसे अच्छे बुरे का अन्तर समझ नहीं पाता। शिव भक्तिन लड़की के साथ भी ऐसा ही होता है और वह पार्क में बैठे एक ऐसे बुजुर्ग का अपमान करने लगती है जो वास्तव में दया का पात्र होता है। लेकिन जब उसे बुजुर्ग व्यक्ति की असलियत के बारे में पता चलता है तो उसे बहुत पश्चाताप होता है।

(SUBHEAD)(MOREPIC2)'वीजा' फिल्म में मुख्य भूमिका में ममता आहूजा, तमन्ना, अश्विनी आहूजा दीपक सारस्वत, शिवा चरण हैं। हैप्पी वुमन डे में रितु सिंह, ममता आहूजा व दिशा भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। इन तीनों फिल्मों के कास्टिंग डायरेक्टर, विजय जोरा, आर्ट डायरेक्टर विकास बत्रा, संपादक अहान मेहता, डीओपी निशान्त निशी हैं, म्यूजिक डायरेक्टर रोहित नागपाल के अतिरिक्त नटरंग थियेटर अबोहर के चेयरमैन व जिला भाषा अफसर भूपेन्द्र उतरेजा व हनी उतरेजा का फिल्म निर्माण में विशेष योगदान रहा है।

ज्ञातव्य है इससे पहले अश्विनी आहूजा द्वारा लिखित व निर्देशित फीचर फिल्म 'उलझन दी टॉपर ब्लूज' राही प्रोडक्शन, भोपाल के बैनर तले रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था। तत्पश्चात् मुम्बई में आयोजित कैफी इरानी चाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को बेस्ट स्टोरी अवार्ड से नवाजा गया था और आज भी 'उलझन दी टॉपर ब्लूज' की आईएमडीबी रेटिंग 9 है।