Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
“विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई
हरियाणा Trending

20 हज़ार की रिश्वत लेते एएसआई महेंद्र रंगे हाथों गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा पलवल जिला सिटी थाने के एएसआई महेंद्र को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी एएसआई महेंद्र द्वारा पलवल के सिटी पुलिस थाने में दी गई एफआईआर में से नाम निकालने तथा कार का नंबर हटाने की एवज में कार्यवाही करने को लेकर ₹20000 की रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।
मामले में आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है।