Friday, 30 October 2026
Breaking News
सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी
हिमाचल Trending

एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया

फेस2न्यूज /शिमला 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया। यह टैलेंट हंट 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से एस्पायर संस्थान मेधावी विद्यार्थियों का सुपर-50 बैच चयनित करेगी। इसके अतिरिक्त संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को नीट और जेईई की निःशुल्क कोचिंग प्रदान करेगा। कोचिंग का पूरा खर्च संस्थान द्वारा वहन किया जाएगा तथा इन बच्चों को अध्ययन सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लगभग 6,000 निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा प्रदान करने के लिए कानून बनाया है। इस पहल के तहत सरकार 27 वर्ष की आयु तक इन बच्चों की देखभाल और उनकी शिक्षा की आवश्यकताओं का ध्यान रख रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ के अंतर्गत विधवा और एकल महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का खर्च भी वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के वंचित वर्गों के कल्याण तथा उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव राजीव कुमार और एस्पायर के प्रबंध निदेशक योगेंद्र मीणा भी उपस्थित थे।

0 Comments