Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

बाबा नानक के 20 रूपए से शुरू की गई लंगर प्रथा से आज भी दुनियाभर में करोड़ों लोगों का भर रहा है पेट : कमल सिसोदिया

Read in:Hindi

गुरु नानक देव जी की ओर से दिए गए 'नाम जपो, कीरत करो और वंड छको' का सिद्धांत आज भी सार्थक है : जितेंद्र पाल मल्होत्रा, गुरुपर्व पर श्री नानकसर गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए भाजपा अध्यक्ष व सीआरपीएफ कमांडेंट

चण्डीगढ़ :  गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सेक्टर 28 स्थित श्री नानकसर गुरुद्वारा साहिब में भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का भव्य प्रकाश किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, 13 वीं बटालियन सीआरपीएफ की कमांडेंट कमल सिसोदिया व सेक्टर 37 के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के प्रभारी डॉ. राजीव कपिला भी गुरुपर्व पर गुरु ग्रंथ साहिब के प्रति नतमस्तक होने पधारे व अरदास की।

तत्पश्चात यहां गद्दीनशीं बाबा गुरदेव सिंह जी से भी आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद देवेंद्र बबला, जिलाध्यक्ष मन्नू भसीन, भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव धर्मेंद्र सैनी, सीआरपीएफ 13वीं बटालियन के एलओ अश्विनी, धर्माचार्य गिरवर शर्मा, समाजसेवी प्रकाश सैनी, बाबू बरूआ व ऋषभ सिंह के साथ-साथ सेक्टर 28 मार्केट के प्रधान विनोद चावला भी उपस्थित थे।

(SUBHEAD)जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए 'नाम जपो, कीरत करो और वंड छको' का सिद्धांत आज भी सार्थक है जिसे अपनाने से समाज में शांति, एकता, सद्भाव और प्रगति को बढ़ावा मिलना निश्चित है। उन्होंने बताया कि गुरु जी ने जहां शांति-सद्भाव का संदेश दिया, वहीं उस समय के शासक बाबर को ज़ालिम कहकर जुल्म के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने और उसके खिलाफ़ डट कर लड़ने का भी संदेश मानवता को दिया।

कमांडेंट कमल सिसोदिया ने कहा कि गुरु नानक देव ने अपने ख़ास शिष्य भाई मरदाना के साथ पूरे विश्व को अनेक अनूठे विचारों व सिद्धांतों से अवगत कराने के साथ साथ लंगर प्रथा भी शुरू की। बाबा नानक द्वारा 20 रूपए से शुरू की गई लंगर प्रथा से आज भी दुनिया भर में करोड़ों लोगों का पेट भर रहा है।

0 Comments