Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
खेल Trending

बरनाला का सहजदीप बना बॉक्सिंग चैंपियन

Read in:Hindi

तरनतारन में हुई 7वीं पंजाब स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में सहजदीप जेठी ने फहराया जीत का ध्वज 

(MOREPIC1)  अखिलेश बंसल/ बरनाला।

20 से 22 मार्च तक पंजाब के तरनतारन में 7वीं पंजाब स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हुआ। जिसमें बरनाला जिले के बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन किया और सहजदीप जेठी ने जीत का ध्वज फहराते जिले का नाम रोशन किया। यह जानकारी बॉक्सिंग कोच गुरदित पुरी और कोच जसवीर सिंह जस्सी ने दी।

बॉक्सिंग कोच पूरी और जस्सी ने बताया कि बरनाला के टैलेंटेड खिलाड़ी सहजदीप जेठी ने 50 kg वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता और पंजाब स्टेट चैंपियन बने। अब वह 5 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2026 तक नागपुर (महाराष्ट्र) में होने वाली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पंजाब को रिप्रजेंट करेंगे।उन्होंने बताया कि गुरविंदर सिंह ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि धीरज सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने दी पंजाब को बधाई:

* मीडिया से बात करते हुए इंटरनेशनल बॉक्सिंग कोच अरिहंत कुमार ने कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा स्पोर्ट्स में हिस्सा लेना चाहिए और बॉक्सिंग के फील्ड में अपना और अपने पंजाब का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और युवा हमारे देश की कीमती संपत्ति हैं।

* कॉमनवेल्थ में रजत पदक हासिल इंटरनेशनल बॉक्सर हरप्रीत सिंह हैप्पी ने भी बरनाला डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन और खिलाड़ियों को इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी।