Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

इंडस्ट्रियल एरिया-1 पंचकूला में भंडारा लगाया

Read in:Hindi

पंचकूला: यहां इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में श्री श्याम करुणा फाउंडेशन नामक एक समाज कल्याण संस्था के तत्वावधान में एक भंडारे का सफल आयोजन किया गया। भंडारा जनहित में और साधनहीन व्यक्तियों की भलाई के उद्देश्य से लगाया गया था।

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रधान सेवादार, अमिताभ रूंगटा ने इस अवसर पर कहा कि वह बेसहारा और बेघर गायों तथा समाज के निम्न आय वर्ग की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। गायों के इलाज व देखरेख के लिए उन्होंने क्षेत्र में एक समर्पित गौशाला की व्यवस्था की है, जहां उनके चारे-पानी और चिकित्सा का उचित प्रबंध किया गया है।

संस्था की ओर से यह 65वां भंडारा था, जिसके लिए एक वैन में भोजन वितरण की व्यवस्था की गई थी। भोजन वितरण के कार्य में अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, सुरेश जांगरा सहित कई वॉलंटियर्स ने सहयोग किया।

0 Comments