Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

बिंदु सिंह को पंजाब एवं चंडीगढ़ जर्नलिस्ट्स यूनियन की चंडीगढ़ इकाई की पहली महिला अध्यक्ष चुना

Read in:Hindi

जगतार सिद्धू और तरलोचन सिंह को संरक्षक, जय सिंह छिब्बर को चेयरमैन और भूपिंदर मलिक को महासचिव बनाया

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

सुश्री बिन्दु सिंह को सर्वसम्मति से पंजाब एवं चंडीगढ़ जर्नलिस्ट्स यूनियन की चंडीगढ़ इकाई की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही जगतार सिद्धू और तरलोचन सिंह को संरक्षक, जय सिंह छिब्बर को चेयरमैन और बलविंदर सिंह सिप्रे को सह-चेयरमैन बनाया गया।

इसी तरह, भूपिंदर मलिक को महासचिव, दर्शन सिंह खोखर और गुरुउपदेश भुल्लर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरएस लिब्रेट और अजैब सिंह औजला को उपाध्यक्ष, नंदप्रीत सिंह और संदीप लाधुका को सचिव, मुकेश अटवाल को संगठन सचिव और आतिश गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

(SUBHEAD)इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में सुखविंदर सिंह सिद्ध, उज्ज्वल सतनाम, कुलवंत कौर, दया नंद शर्मा, सुरजीत सती, राकेश शर्मा, सुधीर तंवर, नवदीप छाबड़ा, मुनीश कटारिया, जसविंदर सिंह रंधावा, हरबंस सोढ़ी, सतिंदर पाल सिद्ध, गुरमिंदर बब्बू, दीपक शर्मा चनारथल और मदनदीप शामिल हैं।

इससे पहले बिंदू सिंह ने यूनियन द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की और कोषाध्यक्ष भूपिंदर मलिक ने वित्तीय रिपोर्ट पेश की.

इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह जंडू ने कहा कि पत्रकारों के साथ हो रही धक्केशाही के खिलाफ पत्रकारों को एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है। यूनियन के संरक्षक जगतार सिंह सिद्धू और तरलोचन सिंह ने कहा कि समय-समय पर सरकारें पत्रकारों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही हैं। इसलिए सभी का एकजुट रहना बहुत जरूरी है।

0 Comments