Friday, 14 August 2026
Breaking News
भागवत किसी ने बनाया नहीं, भगवान ने अपनी शक्ति से ब्रह्मा के हृदय में इसे प्रकट किया : आचार्य श्री विवेक जोशी जी महाराज स्वतंत्रता सेनानी मनीराम गोयत: आजाद हिंद फौज के जांबाज सिपाही, जिन्होंने देश की आजादी के लिए झेली काला पानी तक की यातनाएं ​ 'अ रिदम ऑफ डांस एकेडमी' खरड़ ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव कमलजीत कौर बनीं भारतीय जन मोर्चा पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की प्रदेश सचिव तीज उत्सव का भव्य आयोजन, तीज क्वीन 2026 बनी जैस्मिन कौर संधू सावन माह के पावन अवसर पर शिव मंदिर, सेक्टर 39-डी में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल ब्रिटिश हाई कमीशन का संदेश: वीजा धोखाधड़ी से बचें, सुरक्षित रास्ता अपनाएं छात्रों के मुख्य न्यायाधीश का विरोध के मायने श्री नंद लाल सिलीवाल की रसम पगड़ी और प्रार्थना सभा 12 अगस्त को फाजिल्का में "तीज मुटियारां दी" का 14 अगस्त को पंचकूला में होगा भव्य आयोजन
हरियाणा Trending

हार के डर से फर्जी घोषणाएं करने में लगी है भाजपा: पं.अजय गौतम

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  पंचकूला: हल्का पंचकूला के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय गौतम का कहना है कि प्रदेश में भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार और नागरिकों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है इसी वजह से हरियाणा बेरोजगारी के और अपराध में पूरे देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है।

आज प्रदेश का युवा भर्ती घोटालों के खिलाफ नौकरी की मांग, और व्यापारी सुरक्षा मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं बढ़ते अपराध के खिलाफ हिसार के व्यापारियों ने बंद भी बुलाया है।

इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार का इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं है वह तो सिर्फ और सिर्फ फर्जी घोषणा करने में लगी हुई है क्योंकि भाजपा को हार का डर सता रहा है.

(SUBHEAD)गौतम का कहना है कि प्रदेश में पिछले काफी समय से सरकारी विभागों में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं लेकिन सरकार उन पर पक्की भर्ती करने की बजाय कौशल रोजगार निगम के जरिए पदों को भरने में लगी है कौशल रोजगार निगम में कर्मियों के साथ बेहद शोषण हो रहा है अब उनके वेतन में मामूली सी बढ़ोतरी करके भाजपा उनके जख्मों पर नमक छिड़क रही है क्योंकि कौशल कर्मियों को मुश्किल से 15 से 18 हजार रुपए महीना वेतन मिलता है इसमें मामूली सी बढ़ोतरी कर्मियों के साथ बड़ा मजाक है।